{"_id":"63c674df1c3f142f056668a0","slug":"ranji-trophy-sarfaraz-khan-hits-century-against-delhi-after-not-being-selected-in-team-india-against-australia-2023-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: सरफराज ने बल्ले से दिया चयनकर्ताओं को जवाब, भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद फिर जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: सरफराज ने बल्ले से दिया चयनकर्ताओं को जवाब, भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद फिर जड़ा शतक
Tue, 17 Jan 2023 04:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:22 PM IST
सार
सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में छह मैचों में 982 रन बनाए थे। तब उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं, 2019-20 में छह मैचों में उन्होंने 928 रन बनाए थे। सरफराज के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले थे।
विज्ञापन
सरफराज खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में एक और शतक जड़ दिया है। भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के चार दिन बाद उन्होंने शतक लगाकर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। सरफराज का प्रथम श्रेणी में यह 13वां शतक है। पिछली सात में उन्होंने तीसरी बार सैकड़ा लगाया है। रणजी के इस सीजन में आठ पारियों में उनके 500 से ज्यादा रन हो गए हैं। सरफराज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहली पारी में 125 रन बनाकर आउट हुए।
सरफराज ने जब अपना शतक पूरा किया तो मुंबई के कोच अमोल मजूमदार ने अपनी टोपी उतारकर उनका अभिवादन किया। अमोल ने रणजी के 171 मैचों में 11167 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें कभी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। वह वसीम जाफर के बाद रणजी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सरफराज के टीम में नहीं चुने जाने के दर्द को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। अमोल का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पिछले दो सीजन में भी जमकर चला था सरफराज का बल्ला
सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे। तब उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं, 2019-20 में छह मैचों में 154.66 की औसत उन्होंने 928 रन बनाए थे। सरफराज के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले थे। सरफराज को बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए सूर्यकुमार को तरजीह दी गई।

सरफराज का छलका था दर्द
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर सरफराज खान का दर्द छलका था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में आंकड़े शेयर अपना दुख जाहिर किया था। इसके जरिए उन्होंने चयनकर्ताओं को ऑस्ट्रेलिया के महानतम क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन की याद दिलाई थी। सरफराज द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, प्रथम श्रेणी में कम से कम 50 पारी खेलने वालों में उनका औसत डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे नंबर पर है। ब्रैडमैन ने 95.17 की औसत से 28, 067 रन बनाए थे। वहीं, सरफराज ने 80.47 की औसत से 3380 रन बनाए हैं। उनके बाद तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व क्रिकेटर विजय मार्चेंट हैं। उन्होंने 71.84 की औसत से 13,470 रन बनाए थे।

दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने 110 रन तक मुंबई की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। पृथ्वी शॉ 40, मुशीर खान 11, अरमान जाफर दो और अजिंक्य रहाणे दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रसाद पवार ने 25 रन का योगदान दिया। पांच विकेट गिर जाने के बाद सरफराज खान और शम्स मुलानी ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी की। शम्स मुलानी 103 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उनके कुछ देर बाद ही सरफराज भी पवेलियन लौट गए। वह स्टंप आउट हुए। उन्होंने 155 गेंद पर 125 रन बनाए।