रणजी ट्रॉफी राउंड-अपः पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ी 50वीं सेंचुरी, यूपी मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौराष्ट्र के बल्लेबाज पुजारा रणजी ट्रॉफी में पहले दिन 162 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने शेल्डन जैकसन (नाबाद 99) के साथ 263 रन की अटूट साझेदारी की जिससे टीम ने ग्रुप बी के इस मैच में दो विकेट पर 296 रन बनाकर विशाल स्कोर की ओर कदम बढ़ाए।
किस बल्लेबाज के कितने शतक
| बल्लेबाज | शतक |
| सुनील गावस्कर | 81 |
| सचिन तेंदुलकर | 81 |
| राहुल द्रविड़ | 68 |
| विजय हजारे | 60 |
| वसीम जाफर | 57 |
| दिलीप वेंगसरकर | 55 |
| वीवीएस लक्ष्मण | 55 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 54 |
| चेतेश्वर पुजारा | 50 |
रेलवे ने मप्र को किया 124 पर ढेर
ग्रुप बी में रेलवे ने तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान (6/33) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से मध्यप्रदेश को 55 ओवर में 124 रन पर ढेर कर दिया। अमित मिश्रा ने भी 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। मध्यप्रदेश की ओर से रजत पाटीदार (38) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। रेलवे ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 104 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। सलामी बल्लेबाज मृणाल देवधर 43 जबकि सौरभ सिंह तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई को मुलानी-तारे ने संभाला
मुंबई ने शम्स मुलानी (87) और कप्तान आदित्य तारे (नाबाद 69) के बीच छठे विकेट की 155 रन की साझेदारी से तमिलनाडु के खिलाफ छह विकेट पर 284 रन बनाए। मुलानी और तारे ने उस समय टीम को संभाला जब वह 129 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। तमिलनाडु की ओर से रविचंद्रन अश्विन और आर साई किशोर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
पंजाब ने केरल को 227 पर समेटा
जेएंडके के परवेज का नाबाद शतक
कप्तान ऑलराउंडर परवेज रसूल (नाबाद 171) और शुभम खजूरिया (55) की मदद से जम्मू-कश्मीर ने सर्विसेज के खिलाफ 7 विकेट पर 337 रन बनाकर पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। पालम मैदान में सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन यह दांव उलटा पड़ गया।
हालांकि मेहमान टीम ने 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। सूर्यांश राणा (00), शुभम पुंडीर (06) जल्द आउट हो गए थे। स्कोर के 61 तक पहुंचते हेनन नजीर (22) भी पवेलियन लौट गए लेकिन चौथे विकेट पर परवेज और शुभम ने 150 रन जोड़े। परवेज के साथ आबिद मुश्ताक 27 रन पर खेल रहे हैं।
हरियाणा की टीम 90 पर ढेर
सैफ शतक की दहलीज पर, यूपी मजबूत
मोहम्मद सैफ (99) और रिंकू सिंह (62) की मदद से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में बड़ौदा के खिलाफ पहले दिन पांच विकेट पर 295 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम से ओपनर अल्मास शौकत (48) ने भी अच्छी पारी खेली।
हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण टीम का स्कोर एक समय चार विकेट पर 107 रन हो गया था लेकिन सैफ और रिंकू ने पांचवें विकेट पर 126 रन जोड़कर टीम को संभाल लिया। रिंकू को अनुरीत (2/48) ने विकेट के पीछे कैच कराया। सैफ और उपेंद्र यादव (नाबाद 38) अब तक 82 रन जोड़ चुके हैं।