फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy has been indefinitely postponed, tournament will not start as per schedule

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी पर कोरोना का साया, मौजूदा सीजन स्थगित हुआ, पिछला सत्र भी चढ़ गया था कोरोना की भेंट

Tue, 04 Jan 2022 09:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jan 2022 09:24 PM IST
सार

दूसरे घरेलू टूर्नामेंट्स जैसे सीके नायडू और सीनियर महिला टी-20 लीग को भी स्थगित कर दिया गया है। केवल अंडर-19 टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टरफाइनल को पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
Ranji Trophy has been indefinitely postponed, tournament will not start as per schedule
रणजी ट्रॉफी

विस्तार

रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सीजन कोरोना के भेंट चढ़ गया है। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्शन लिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी समेत कई घरेलू टूर्नामेंट्स को स्थगित करने का फैसला लिया है। रणजी का पिछला सीजन भी कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था। अब लगातार दूसरे साल कोरोना का इस सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन


अब रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट अपने तय शेड्यूल यानी 13 जनवरी से शुरू नहीं होगा। इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। इसके अलावा दूसरे घरेलू टूर्नामेंट्स जैसे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी-20 लीग को भी स्थगित कर दिया गया है। केवल अंडर-19 कूच बिहार टूर्नामेंट जारी रहेगा। इसका प्री-क्वार्टरफाइनल मैच जल्द ही खेला जाएगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद कहा
इस बार भारत के घरेलू सीजन में 11 टूर्नामेंट्स आयोजित हुए। इसमें 700 से ज्यादा मैच खेले गए। बीसीसीआई ने इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों, राज्य क्रिकेट संघों, खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और मैच अधिकारियों को धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की टीम में सात मामले सामने आए
इससे पहले बंगाल रणजी टीम के सात सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन सभी सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया था। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने इसकी जानकारी दी थी। मंगलवार को बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बंगाल की टीम को रणजी का ओपनिंग मैच खेलना था। बंगाल की टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद मुंबई के साथ उसका अभ्यास मैच भी रद्द कर दिया गया था। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वे कोरोना के डेल्ट वैरिएंट से संक्रमित थे।


पहली बार रद्द हुआ था रणजी टूर्नामेंट
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 1934 से खेला जा रहा है। पहला मैच 4 नवंबर 1934 से मद्रास और मैसूर के बीच चेपक ग्राउंड में खेला गया था। मुंबई ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 41 बार जीता है। 1958-59 से लेकर 1972-73 तक मुंबई की टीम ने लगातार 15 बार खिताब जीता था। 86 साल में पहली बार पिछले साल रणजी ट्रॉफी रद्द करनी पड़ी थी। कोरोना की वजह से ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed