{"_id":"6792273097286a462007a13e","slug":"ranji-trophy-gujarat-siddharth-desai-took-9-wickets-in-innings-against-uttarakhand-broke-13-year-old-record-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: गुजरात के सिद्धार्थ ने उत्तराखंड के खिलाफ पारी में नौ विकेट झटके, 13 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: गुजरात के सिद्धार्थ ने उत्तराखंड के खिलाफ पारी में नौ विकेट झटके, 13 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ा
Thu, 23 Jan 2025 04:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Jan 2025 04:55 PM IST
सार
सिद्धार्थ की फिरकी का जादू पारी के पांचवें ओवर में शुरू हुआ। उन्होंने इस ओवर में चार गेंदों के अंदर में पीएस खंडूरी, समर्थ आर और युवराज चौधरी को आउट किया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ देसाई
- फोटो : x
विस्तार
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के मुकाबले जारी हैं। गुरुवार को उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में गुजरात के सिद्धार्थ देसाई ने कहर बरपाया। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने उत्तराखंड की पहली पारी में नौ विकेट झटके और 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अहमदाबाद में खेले जा रहे एलीट ग्रुप-बी के इस मुकाबले में सिद्धार्थ ने 15 ओवर में 36 रन देकर नौ विकेट झटके। इसके अलावा एक विकेट विशाल जायसवाल ने लिया। सिद्धार्थ का यह प्रदर्शन अब रणजी में गुजरात क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने राकेश विनुभाई का रिकॉर्ड तोड़ा। राकेश ने 2012 में सौराष्ट्र के खिलाफ 31 रन देकर आठ विकेट झटके थे। उत्तराखंड की पारी 30 ओवरों में सिर्फ 111 रनों पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
सिद्धार्थ ने इन खिलाड़ियों को आउट किया
सिद्धार्थ देसाई
- फोटो : Twitter
सिद्धार्थ की फिरकी का जादू पारी के पांचवें ओवर में शुरू हुआ। उन्होंने इस ओवर में चार गेंदों के अंदर में पीएस खंडूरी, समर्थ आर और युवराज चौधरी को आउट किया। उत्तराखंड की पारी के 15वें ओवर तक उन्होंने कुणाल चंदेला को एलबीडब्ल्यू और मयंक मिश्रा को क्लीन बोल्ड कर पांच विकेट हासिल कर लिए थे। फिर उन्होंने मैदान पर सेट हो चुके सलामी बल्लेबाज अवनीश सुधा को 30 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ ने आदित्य तारे, अभय नेगी और डी धपोला को आउट करके अपने नौ विकेट पूरे किए। इससे पहले हरियाणा के अंशुल कंबोज ने पिछले साल नवंबर में केरल के खिलाफ पारी में 10 विकेट झटके थे। वह प्रथम श्रेणी पारी में सभी दस विकेट लेने वाले छठे भारतीय बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ देसाई
- फोटो : Twitter
कौन हैं सिद्धार्थ देसाई?
सिद्धार्थ देसाई ने 14 अक्तूबर, 2017 को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में गुजरात के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू पर दूसरी पारी में अपना पहला पांच विकेट लेकर मौके को अच्छी तरह भुनाया था और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। अक्तूबर 2018 में सिद्धार्थ 2018 एसीसी अंडर -19 एशिया कप में शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने पांच मैचों में 18 विकेट लिए थे। वह 2018-19 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन आठ खिलाड़ियों में से एक थे, जिन पर सभी की नजरें थीं। दिसंबर 2018 में उन्हें 2018 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। 2018-19 रणजी ट्रॉफी के ग्रुप चरण के दौरान वह छह मैचों में 23 विकेट के साथ गुजरात के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। नवंबर 2019 में बांग्लादेश में 2019 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए उन्हें फिर से भारत के टीम में नामित किया गया।