{"_id":"59d965774f1c1b8e698b495a","slug":"ranji-trophy-gautam-gambhir-and-nitish-rana-centuries-put-delhi-strong-situation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इशांत के ‘पंजे’ मे फंसा असम, गंभीर और राणा की सेंचुरी की बदौलत दिल्ली मजबूत स्थिति में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इशांत के ‘पंजे’ मे फंसा असम, गंभीर और राणा की सेंचुरी की बदौलत दिल्ली मजबूत स्थिति में
Wed, 27 Mar 2019 07:49 PM IST
तिवारी अभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कप्तान मध्यम तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (5/38) ने गेंद कहर बरपा कर और पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने शानदार सेंचुरी जड़ कर दिल्ली को मेहमान असम के खिलाफ चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के ग्रुप ए मैच में शनिवार को दूसरे दिन फिरोजशाह कोटला मैदान पर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
पिछले रणजी सीजन में दिल्ली के कोच केपी भास्कर से विवाद के चलते कप्तानी गंवाने के बावजूद गौतम गंभीर ने नए सीजन का आगाज पूरी तरह फोकस होकर नॉटआउट सेंचुरी जड़ कर किया। गंभीर ने पिछली आईपीएल में मुंबई इंडियन की ओर से आतिशी बल्लेबाजी कर धमाल मचाने वाले बाएं हाथ के एक अन्य यंग ओपनर नीतिश राणा (110 रन, 18 चौके, 158 गेंद) के साथ तीसरे विकेट के लिए 207 रन की भागीदारी कर दूसरे दिन का खेल बंद होने तक दिल्ली के स्कोर को पहली पारी में 80 ओवर में चार विकेट पर 269 रन पर पहुंचा कर 11 रन की बढ़त दिला कर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
गौतम गंभीर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी 40वीं सेंचुरी पूरी की। दूसरे दिन का खेल बंद होने के समय गंभीर 245 गेंद कर 21 चौकों की मदद से 136 और नाइटवाचमैन पुलकित नारंग तीन रन क्रीज पर डटे थे। दिल्ली के पहली पारी में छह विकेट बाकी हैं। असम के सबसे कामयाब गेंदबाज मीडियम पेसर अबू नचीम अहमद (3/39) ने पारी के 72वें ओवर में नीतिश राणा को विकेटकीपर वसीकुर रहमान के हाथों कैच करा आउट कर अपनी टीम को बड़ी राहत दिलाने के बाद मिलिंद कुमार (7)को बोल्ड कर मेजबान दिल्ली को एक और बड़ा झटका दिया।

सलामी जोड़ी ने दिल्ली की पहली पारी का आगाज संभल कर किया
रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए गौतम गंभीर
इससे पहले अहमद ने ध्रुव शौरी (1) को बोल्ड कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया था। उन्मुक्त चंद और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी ने दिल्ली की पहली पारी का आगाज कुछ संभल कर किया। उन्मुक्त चंद(6) असम के तेज गेंदबाज कृष्ण दास तेजी से अंदर गेंद की लाइन चूके और एलबीडब्ल्यू आउट होकर पविलियन लौट गए और दिल्ली ने पहला विकेट 23 रन पर पारी के आठवें ओवर में किया।
दिल्ली के अनुभवी 29 वर्षीय इशांत शर्मा ने शनिवार सुबह महज सात रन देकर दो विकेट और चटका कर सात विकेट पर 224 रन से आगे खेलना शुरू करने वाले असम की पहली पारी 258 रन पर समेट दी। दरअसल दिल्ली को सुबह सबसे पहली कामयाबी मीडियम पेसर नवदीप सैनी ने अरुप दास(1) को विकेटकीपर अनुज रावत के हाथों कैच करा दिलाई।
इसके बाद इशांत ने शनिवार सुबह सबसे पहले शुक्रवार के अविजित बल्लेबाज स्वरूपम पुरकायस्थ (66 रन, 9 चौके) को नवदीप सैनी के हाथों कैच करा आउट कर पविलियन लौटाया । पुरकायस्थ अपने शुक्रवार के स्कोर में महज 11 रन ही और जोड़ सके। इशांत ने इसके बादर कृष्ण दास (11) को उन्मुक्त चंद के हाथों कैच करा असम की पहली पारी 95वें ओवर में समेट दी। आउट होने से पहले कृष्ण दास ने 14 गेंदें खेलीं और एक चौका और एक छक्का लगाया।