फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy final day2

तमिलनाडु पर कर्नाटक की पकड़ मजबूत

Tue, 10 Mar 2015 10:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Mar 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy final day2

केएल राहुल और करुण नायर के नाबाद शतक की बदौलत मौजूदा चैंपियन कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को तमिलनाडु पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

विज्ञापन


तमिलनाडु की पहली पारी में 134 रन के जवाब में कर्नाटक ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 323 रन बना लिए और पहली पारी के आधार पर उसे विपक्षी टीम पर 189 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है। राहुल 131 रन और नायर 130 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक ने सुबह रविवार के अपने स्कोर चार विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन विकेटों के पतझड़ के बीच जहां 14 विकेट गिरे थे वहीं दूसरे दिन सिर्फ एक विकेट गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइटवाच मैन अभिमन्यु मिथुन 39 के निजी स्कोर पर मालोलन रंगराजन का शिकार हुए। मिथुन अपने कल के स्कोर में सिर्फ 25 रन ही जोड़ सके। उनका विकेट जिस समय गिरा उस समय कर्नाटक का स्कोर पांच विकेट पर 84 रन था।


इसके बाद राहुल और नायर के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 239 रन की साझेदारी हुई। राहुल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके जड़े और एक छक्का उड़ाया। राहुल विकेट के बीच दौड़ लगाने में काफी सहज दिख रहे थे। नायर ने 295 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed