फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: second day round up of third round

रणजी ट्रॉफी राउंड अपः तीसरे राउंड के दूसरे दिन का खेल खत्म, जाफर-फजल और भाटिया ने खेली शतकीय पारी

Wed, 21 Nov 2018 09:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: second day round up of third round
वसीम जाफर - फोटो : file photo

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में मंगलवार को तीसरे राउंड का दूसरा दिन खत्म हुआ। दूसरे दिन इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए नजर डालते हैं दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों परः

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए

विदर्भ बनाम बड़ौदा
नागपुर में दूसरे दिन विदर्भ ने अपनी पारी 529-6 के नुकसान पर अपनी पारी घोषित की। बड़ौदा ने इसके जवाब में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए। घरेलू स्तर पर रनों का अंबार लगाने वाले वसीम जाफर ने बुधवार को अपने नाम पर एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन


जाफर ने विदर्भ की तरफ से बड़ौदा के खिलाफ 153 रन की शानदार खेली और इस बीच 11,000 रन भी पूरे किए। इसके लिए उन्हें 97 रन की दरकार थी। जाफर ने फैज फजल (151) के साथ 300 रन की साझेदारी की। यह चौथा अवसर है जबकि उन्होंने रणजी में 300 या इससे अधिक रन की साझेदारी की। इस मामले में उन्होंने विजय हजारे के रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम मुंबई 
दूसरे दिन कर्नाटक की पहली पारी 400 रनों पर सिमटी। दिन का खेल समाप्त होने से पहले मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। जे बिस्टा 69 रन बनाकर नाबाद हैं।

छत्तीसगढ़ बनाम रेलवे
दूसरे दिन छत्तीसगढ़ की पहली पारी 300 रनों पर सिमटी। दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। 

गुजरात  बनाम सौराष्ट्र
नादियाड में गुजरात ने अपनी पहली पारी में 324 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सौराष्ट्र ने 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। हार्विक देसाई 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।

एलीट ग्रुप बी


हैदराबाद बनाम दिल्ली
रवि तेजा के नाबाद (115) शतक और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ उनकी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से हैदराबाद ने ग्रुप बी मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 460 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए थे। सार्थक रंजन छह और हितेन दलाल 14 रन बनाकर खेल रहे थे।

सुबह हैदराबाद ने तीन विकेट पर 232 रन से पारी आगे बढ़ाई, लेकिन कुलवंत खेजरोलिया (3/64) के नेतृत्व में शानदार गेदबाजी के दम पर दिल्ली ने हैदराबाद का स्कोर सात विकेट पर 265 रन कर दिया। उन्होंने शतकीय पारी खेलने वाले तन्मय अग्रवाल (120) का शिकार किया। तेजा ने चामा मिलिंद (58) के साथ आठवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की। उन्होंने 206 गेंद की नाबाद पारी में नौ चौके और एक छक्का जड़ा। दिल्ली के लिए गौरव कुमार ने भी तीन और विकास मिश्रा ने दो विकेट लिए।

बंगाल बनाम केरल
बंगाल के 147 रनों के जवाब में केरल की टीम अपनी पहली पारी में 291 रन बनाकर ऑलआउट हुई। दूसरी पारी में बंगाल ने एक विकेट के नुकसान पर 5 रन बनाए। बंगाल के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए।

आंध्रा बनाम तमिलनाडु
दूसरे दिन आंध्रा ने पहली पारी में सिर्फ 216 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक तमिलनाडु ने 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।

पंजाब बनाम मध्यप्रदेश
दूसरे दिन पंजाब अपनी पहली पारी में सिर्फ 293 रन ही बना पाए। मध्य प्रदेश ने 2 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। कप्तान नमन ओझा अभी भी 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

एलीट ग्रुप सी

हरियाणा बनाम गोवा
तेज गेंदबाजों पुनीश मेहता (4/21) और आशीष हुड्डा (3/36) की धारदार गेंदबाजी से हरियाणा ने ग्रुप सी मैच में बुधवार को गोवा को 177 रन पर समेटकर पहली पारी में 99 रन की बढ़त हासिल की। गोवा की ओर से कप्तान सगुन कामत ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ सौरभ कोथांकर (25) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। इससे पहले सुबह हरियाणा की टीम नौ विकेट पर 269 रन से आगे खेलने उतरी और 276 रन बनाए। हिमांशु राणा ने 86 और नितिन सैनी ने 64 रन बनाए। गोवा की तरफ से कृष्णा दास ने छह और लक्ष्य गर्ग ने तीन विकेट झटके।

सेना बनाम उत्तर प्रदेश
युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग (88) और कप्तान अक्षदीप नाथ (56) के अर्द्धशतकों के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में बुधवार को सर्विसेज के खिलाफ पांच विकेट पर 265 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर पांच रन की बढ़त हासिल कर ली है। गर्ग ने प्रथम श्रेणी कॅरिअर की पहली दो पारियों में शतक और अर्द्धशतक लगाए थे।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने 41 रन बनाए। गर्ग और अक्षदीप ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी भी की। दिन का खेल खत्म होने पर रिंकू सिंह 18 और शिवम मावी एक रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले सर्विसेज की टीम आठ विकेट पर 256 रन से आगे खेलने उतरी और चार रन जोड़कर 260 रन रन पर आउट हो गई। देवेंद्र लोचब ने 75 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से अंकित राजपूत और शिवम मावी ने चार-चार जबकि सौरभ कुमार ने दो विकेट चटकाए।

त्रिपुरा बनाम जम्मू-कश्मीर
दूसरे दिन त्रिपुरा के 124 रनों के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 442 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक त्रिपुरा ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 11 रन बनाए। इरफान पठान ने 85 रनों की शानदार पारी खेली।

राजस्थान बनाम झारखंड
दूसरे दिन राजस्थान के 100 रनों के जवाब में झारखंड की पहली पारी सिर्फ 152 रनों पर सिमट गई। दूसरे पारी में राजस्थान ने 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए।

असम बनाम ओडिशा
असम के 121 रनों के जवाब में ओडिशा ने अपनी पहली पारी में 240 रन बनाए। दूसरी पारी में असम ने 4 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए।

प्लेट ग्रुप

उत्तराखंड बनाम सिक्किम
दूसरे दिन उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी 582-9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में सिक्किम में दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए। रजत भाटिया ने शानदार शतक लगाया और फिर दो विकेट भी लिए।

मेघालय बनाम नागालैंड
मेघालय ने अपनी पहली पारी में 389 रन बनाए। इसके जवाब में नागालैंड की पहली पारी 106 रनों पर सिमट गई और फॉलो ऑऩ खेलते हुए नागालैंड ने बिना किसी नुकसान के 31 रन बनाए।

मिजोरम बनाम मणीपुर
दूसरे दिन मिजोरम के 219 रनों के जवाब में मणिपुर ने पहली पारी में 319 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक मिजोरम ने बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए।

बिहार बनाम पुड्डुचेरी
बिहार और पुड्डुचेरी के बीच दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed