फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19 second day round up of first round

रणजी ट्रॉफी राउंड अपः शतक से चूके सिद्देश लाड, ऐसा रहा दूसरे दिन का प्रदर्शन

Sat, 03 Nov 2018 12:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19 second day round up of first round
Siddhesh Lad

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के दूसरे दिन पहले राउंड में खेले जा रहे 17 मुकाबलों में कई अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले। पहले राउंड में ग्रुप ए के चार, ग्रुप बी के चार, ग्रुप सी के पांच और प्लेट ग्रुप के चार मुकाबले शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं पहले राउंड के दूसरे दिन पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए:
मुंबई बनाम रेलवे
मुंबई ने शिवम दुबे की 114 रनों की पारी की मदद से दूसरे दिन 411 का स्कोर बनाया। खेली, वहीं सिद्देश लाड 99 पर आउट होकर शतक से चूक गए। जवाब में रेलवे टीम ने  छह विकेट महज 115 रनों पर ही खो दिए। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट लिए हैं। धवल कुलकर्णी और शिवम दुबे एक-एक विकेट ले चुके हैं। दिन का खेल खत्म होने पर अरिंदम घोष 39 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़
राजकोट में सौराष्ट्र ने शेल्डन जैक्सन के 147 और आर्पित वसावडा के 63 रनों की बदौलत 475 रन बनाए, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौदा बनाम गुजरात
ग्रुप ए के आखिरी मैच में दूसरे दिन बड़ौदा टीम की पहली पारी 290 पर सिमट गई। जिसका श्रेय गुजरात के सार्विक देसाई के शानदार पांच विकेट हॉल को जाता है। जवाब में बड़ौदा के अतीत सेठ और भार्गव भट्ट ने गुजरात को स्टंप तक 264/6 पर रोका। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए। बड़ौदा के रुजुल भट्ट 70 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।

महाराष्ट्र बनाम विदर्भ
पुणे में महाराष्ट्र के 343 के जवाब में विदर्भ की टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फॉलोऑन पारी में विदर्भ का स्कोर 46/0 था।

एलीट ग्रुप बी

पंजाब बनाम आंध्रप्रदेश
शनवीर सिंह (114) के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से पंजाब ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहली पारी में 414 रन बनाने के बाद पंजाब ने मात्र 54 रन पर आंध्र प्रदेश के तीन विकेट झटकर खुद को ड्राइविंग सीट पर बिठा लिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर रिकू  भूई 12 और श्रीकर भारत दो रन बनाकर क्रीज पर थे। आंध्र अभी 360 रन पीछे है और उसके साथ विकेट शेष हैं। सिद्धार्थ कौल, बरिंदर सरां और मारकंडे ने एक-एक विकेट लिया। सुबह पंजाब ने अपनी पारी छह विकेट पर 261 रन से आगे बढ़ाई और उसमें 153 रन जोड़कर स्कोर 414 तक पहुंचाया। शनवीर ने मयंक मारकंडे (68 नाबाद) के साथ आठवे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। अपनी पारी में शनवीर ने 195 गेंदों खेलकर 14 चौके और एक छक्का लगाया।

बंगाल बनाम हिमांचल प्रदेश
पहली पारी में 380 रन बनाने के बाद बंगाल टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 124 के स्कोर पर हिमांचल प्रदेश के तीन विकेट गिरा दिए थे। स्टंप तक अंकुश बेन्स 79 रन बनाकर नाबाद थे। बंगाल के अशोक डिंडा ने दो विकेट लिए।

मध्यप्रदेश बनाम तमिलनाडु
भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद के शानदार चार विकेट हॉल्स की मदद से तमिलनाडु टीम ने दूसरे दिन मध्यप्रदेश को 393 पर ऑलआउट किया। पहले दिन शतक बना चुके रजट पाटीदार 196 पर आउट होकर दोहरे शतक से चूक गए।

हैदराबाद बनाम केरल
तिरुवनंतपुरम में हैदराबाद के खिलाफ केरल ने सचिन बेबी के 147 और वीए जगदीश के 113* की बदौलत 495/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मेहमान टीम का स्कोर 1/0 था।

एलीट ग्रुप सी

हरियाणा बनाम ओडिशा
हिमांशु राणा (113) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को ओडिशा के खिलाफ तीन विकेट पर 239 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय राणा के साथ प्रमोद चंदीला 34 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों चौथे विकेट के लिए 43 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। हरियाणा अभी भी ओडिशा से 85 रन पीछे है, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। मात्र 18 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद राणा ने चैतन्य बिश्नोई (75) के साथ तीसरे विकेट के लिए 178 रन जोड़कर टीम को संभाला। इस साझेदारी को राजेश मोहंती ने चैतन्य को एलबीडब्ल्यू आउट कर तोड़ा। इसके बाद राणा और चंदीला ने हरियाणा को कोई झटका नहीं लगने दिया। राणा अपनी पारी में 162 गेंदों का सामना कर 17 चौके जमा चुके हैं। इससे पहले छह विकेट पर 230 रन से आगे खेलने उतरी ओडिशा की टीम ने 324 रन बनाकर आउट हो गई। अनुराग सारंगी (114) के अलावा शांतनु मिश्रा ने 71 और देबब्रत प्रधान ने 36 रन बनाए। हरियाणा की ओर से टीनू कुंडू ने चार और मोहित शर्मा और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए।

उत्तर प्रदेश बनाम गोवा
कप्तान अक्षदीप नाथ (155 नाबाद) और मोहम्मद सैफ (126) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 123 रन की साझेदारी की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को तीन विकेट पर 473 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अक्षदीप के साथ प्रियंक गर्ग 82 रन बनाकर क्रीज पर थे। यह दोनों चौथे विकेट के लिए 181 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। अक्षदीप अपनी पारी में 254 गेंदों का सामना कर 13 चौके और एक छक्का, जबकि गर्ग 114 गेंदों में नौ चौके जमा चुके हैं। उत्तर प्रदेश की कुल बढ़त 321 रन की हो गई है, जबकि उसके सात विकेट शेष है। यूपी ने पहले दिन के एक विकेट पर 153 रन से आगे खेलना शुरू किया। सैफ और माधव कौशिक (92) ने दूसरे विकेट के लिए 143 रन जोड़े। इस साझेदारी को गर्ग ने कौशिक को नीनन के हाथों कैच आउट करवाकर तोड़ा। गोवा की टीम पहले 152 रन पर ढेर हो गई थी। 

जम्मू एंड कश्मीर बनाम गुजरात
जम्मू एंड कश्मीर ने गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शुक्रवार को 186 रन पर सात विकेट गंवाकर संकट में है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर फजिल राशिद आठ और मोहम्मद मुदासिर 12 रन बनाकर क्रीज पर थे। जेएंडके अभी गुजरात से 193 रन पीछे है और उसके तीन विकेट शेष है। जेएंडके के लिए कप्तान परवेज रसूल ने सर्वाधिक 47, जबकि शुभम खजूरिया और पारस शर्मा ने 40-40 रन बनाए। गुजरात की ओर से टीएम उल-हक और राहुल चाहर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इससे पहले राजस्थान ने चेतन बिस्ट 159 और अशोक मनेरिया 59 की मदद से 379 रन बनाए। जेएंडके की ओर से मुदासिर ने पांच विकेट चटकाए।

सेना बनाम त्रिपुरा 
अगरतला में सेना के खिलाफ त्रिपुरा ने बिशाल घोष के 201 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 360 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब सेना ने 136/3 का स्कोर बना लिया है।

झारखंड बनाम असम
रांची में झारखंड के 344 के जवाब में असम ने 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए हैं।

प्लेट ग्रुप

उत्तराखंड बनाम बिहार
उत्तराखंड की टीम ने अपने पहले ही रणजी मैच के दूसरे दिन बिहार को दस विकेट से करारी शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। पहली पारी में 60 रन पर ढेर होने वाली बिहार की टीम दूसरी पारी में 169 पर सिमट गई। इससे उत्तराखंड को जीत के लिए तीन रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने करन कौशल के पहली ही गेंद पर लगाए गए चौके से हासिल कर लिया। सुबह उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 201 रन से आगे बढ़ाई और 26 और रन जोड़कर उसके शेष बल्लेबाज भी आउट हो गए। इससे उसने 167 रन की बढ़त हासिल की। बिहार की टीम 169 रन ही बना का। जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी बिहार की टीम सनी कश्यप (4/51) और दीपक धपोला (3/48) के आगे 169 रन पर ही सिमट गई। उसके लिए नौवें नंबर के समर कादरी (36) और दसवें नंबर के अनुनय सिंह (35) ने सर्वाधिक रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से दीपक ने दोनों पारियों में कुल नौ विकेट चटकाए।

अरुणाचल प्रदेश बनाम मेघालय
शिलौंग में अरुणाचल प्रदेश के 166 के जवाब में मेघालय की टीम 141 रन बनकर ऑल आउट हुई। दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश का स्कोर 104/6 था और उनकी बढ़त 129 रनों की हो गई थी।

मिजोरम बनाम नागालैंड
दीमापुर में मिजोरम के 106 रनों के जवाब में नागालैंड ने अबरार क़ाज़ी के 200 की बदौलत 530/8 का स्कोर बनाया और दूसरी पारी में मिज़ोरम का स्कोर 16/2 था। मिज़ोरम अभी भी नागालैंड से 408 रन पीछे हैं।

मणिपुर बनाम सिक्किम 
कोलकाता में मणिपुर के खिलाफ सिक्किम ने मिलिंद कुमार (261) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 372 का बनाया, जिसके जवाब में मणिपुर 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फॉलोऑन पारी में मणिपुर का स्कोर 123/2 था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed