फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: First day round up of sixth round, shreyas lyer hit ton

रणजी ट्रॉफी: छठे राउंड के पहले दिन का खेल खत्म, अय्यर ने खेली 178 रन की तूफानी पारी

Fri, 14 Dec 2018 10:33 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 14 Dec 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: First day round up of sixth round, shreyas lyer hit ton
Shreyas Iyer

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में शुक्रवार को छठे राउंड के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। आइए नजर डालते हैं पहले दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए:
मुंबई बनाम बड़ौदा

मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 421 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर ने 139 गेंदों पर 17 चौके और 11 छक्कों की मदद से 178 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, कप्तान सिद्धेश लाड ने 173 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 130 रन की शतकीय पारी खेली। चोट से वापसी कर रहे बड़ौदा की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


सौराष्ट्र बनाम महाराष्ट्र 
सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में 3 विकेट पर 269 रन बना लिए हैं। स्नेल पटेल ने 2212 गेंदों पर 13 चौके की मदद से 84 रनों की पारी खेली, जबकि विश्वराज जडेजा ने 154 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्के की मदद से 97 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम गुजरात
कर्नाटक के खिलाफ गुजरात की टीम ने पहली पारी में 216 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में कर्नाटक ने 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। गुजरात की तरफ से पियूष चावला ने 34 रन बनाए।

विदर्भ बनाम रेलवे
विदर्भ ने रेलवे के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं। कप्तान फैज फजल ने 53 रन बनाए।

एलीट ग्रुप बी

केरल बनाम दिल्ली 
केरल ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 291 रन बना लिए हैं। केरल की तरफ से जलज सक्सेना ने 68 और मनोहरन ने नाबाद 77 रन की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से शिवम शर्मा ने 78 रन देकर 4 विकेट झटके।

आंध्रा बनाम हिमाचल प्रदेश
आंध्रा की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 173 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।

तमिलनाडु बनाम पंजाब
 तमिलनाडु ने पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। तमिलनाडु की तरफ से विजय शंकर ने 122 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली।

बंगाल बनाम हैदराबाद
बंगाल ने पहले दिन हैदराबाद के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। दोनों टीमों के बीच पहले दिन सिर्फ 38 ओवरों का ही खेल हो पाया। 

एलीट ग्रुप सी

जम्मू-कश्मीर बनाम हरियाणा
जम्मू-कश्मीर की टीम हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 161 रन पर सिमट गई। जे एंड के की तरफ से इरफान पठान केवल 18 रन ही बना सके। जवाब में हरियाणा ने 2 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। हरियाणा की तरफ से हीं, युजवेंद्र चहल ने 50 रन देकर 3 विकेट झटके।

राजस्थान बनाम ओडिशा
राजस्थान की टीम ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में 135 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान महिपाल लामरोर ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। जवाब में ओडिशा ने 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं।

झारखंड बनाम उत्तर प्रदेश
झारखंड ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। झारखंड की तरफ से ईशान किशन ने 54 रनों की पारी खेली।

 असम बनाम सेना
 असम ने सेना के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं।

 त्रिपुरा बनाम गोवा
 त्रिपुरा ने गोवा के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। त्रिपुरा की तरफ से प्रत्युष सिंह 98 रन बनाकर नाबाद हैं।

प्लेट ग्रुप

मेघालय बनाम बिहार
मेघालय की टीम बिहार के खिलाफ पहली पारी में 125 रन पर सिमट गई। जवाब में बिहार ने 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं।

नागालैंड बनाम उत्तराखंड
नागालैंड की टीम उत्तराखंड के खिलाफ पहली पारी में 207 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में उत्तराखंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं।

पुड्डुचेरी बनाम अरुणाचल प्रदेश
पुड्डुचेरी की टीम अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में मात्र 136 रन पर सिमट गई। जवाब में अरुणाचल प्रदेश सिर्फ 82 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में पुड्डचेरी ने 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।

 सिक्किम बनाम मिजोरम
सिक्किम ने मिजोरम के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं। सिक्कम की ओर से रणजी में खेल रहे मिलिंद कुमार ने शुक्रवार को मिजोरम के खिलाफ 139 रन की पारी खेलकर एक हजार रन भी पूरे कर लिए। दिल्ली की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके मिलिंद ने इस सत्र में मात्र नौ पारियों में यह मुकाम हासिल कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया।

उनसे कम पारियों में सिर्फ रुसी मोदी (7) ने ही 1000 रन बनाए हैं। मिलिंद के अलावा तमिलनाडु के वी रमन और एस श्रीराम ने भी नौ  पारियों में रणजी के एक सीजन में एक हजार रन पूरे किए हैं। हालांकि पिछले 19 वर्षों में मिलिंद सबसे तेजी से एक हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए। मिलिंद इस सीजन में दो दोहरे शतक और दो शतक लगा चुके हैं। उनका औसत 127.12 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed