{"_id":"624b26a0032e6f4d243e2c2a","slug":"ramiz-raja-said-he-was-misquoted-on-ipl-remark-he-knows-where-indian-economy-is","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ramiz Raja on IPL: आईपीएल को लेकर अपने बयान से पलटे रमीज राजा, कहा- मुझे गलत समझा गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ramiz Raja on IPL: आईपीएल को लेकर अपने बयान से पलटे रमीज राजा, कहा- मुझे गलत समझा गया
Tue, 05 Apr 2022 12:05 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:05 AM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा आईपीएल को लेकर अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने पहले कहा था कि ऑक्शन के जरिए पीएसएल को आईपीएल की बराबरी पर लाएंगे। अब उन्होंने कहा है कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया।
विज्ञापन
रमीज राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा आईपीएल से जुड़े अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने पहले कहा था कि ऑक्शन के जरिए पीएसएल में खिलाड़ियों की नीलामी कराने से इस लीग में पैसा बढ़ेगा और इससे उनका मान भी बढ़ेगा। इसके बाद देखेंग कि कौन पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने जाएगा। अब रमीज अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया। उन्हें इस बात का अंदाजा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था आज के समय में कहां पहुंच चुकी है।
आईपीएल को लेकर बयानबाजी के बाद रमीज की काफी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा था कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और किसी भी दूसरे क्रिकेट लीग को उस स्तर पर पहुंचाना आसान नहीं होगा।

क्या था रमीज का बयान
रमीज ने कहा था कि पीसीबी की आय का मुख्य स्त्रोत पीएसएल, स्पॉन्सरशिप और आईसीसी है। बोर्ड पीएसएल में इंडियन प्रीमियर लीग के मॉडल को अपनाकर ज्यादा कमाई कर सकता है। इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू की जा सकती है। अगले सीजन के लिए मॉडल पर बातचीत जारी है। हमारी टीम इसे नीलामी मॉडल में बदलना चाहती है। इसके लिए सभी टीमों से बातचीत की जाएगी। बाजार अभी इसके लिए मुफीद है। पीएसएल में अभी खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट के जरिए होता है।
रमीज राजा ने आईपीएल पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बढ़ती है तो हमारा सम्मान बढ़ेगा। हम अगर नीलामी प्रक्रिया को लागू करते हैं और फ्रेंचाजियों के पर्स को बढ़ता हैं तो हम आगे बढ़ सकते हैं। फिर देखते हैं कि कौन पीएसएल को छोड़कर आईपीएल खेलने के लिए जाता है।

अपने बयान से पलट गए रमीज राजा
अब रमीज राजा ने कहा है कि उन्हें पता है कि भारत की अर्थव्यवस्था आज के समय में कहां है और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कहां है। हमारे पास पाकिस्तान सुपर लीग को बेहतर करने के लिए प्लान है। हम ऑक्शन के जरिए खिलाड़ियों की नीलामी कराएंगे, लेकिन दूसरी बातों को लेकर मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।
पीएसएल के सात सीजन में इस्लामाबाद सबसे सफल टीम
पीएसएल के सात सीजन आयोजित हो चुके हैं। इस बार पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की टीम चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में मुल्तान सुल्तांस को हराया था। इस्लामाबाद यूनाइटेड सबसे ज्यादा दो खिताब जीतने वाली टीम है। पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लेडिएटर्स, कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस की टीम एक-एक बार चैंपियन बन चुकी है।