फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rameez Raja remember Virat Kohli to save Babar Azam and lashed out at criticism against pakistani captain

Virat vs Babar: बाबर आजम को बचाने के लिए रमीज राजा ने लिया विराट कोहली का सहारा, एशिया कप का शतक किया याद

Thu, 06 Oct 2022 09:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Thu, 06 Oct 2022 09:38 PM IST
सार

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद टीम की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि पीसीबी को बाबर की कप्तानी और फॉर्म को लेकर बात करनी चाहिए। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज ने शोएब अख्तर ने कहा था कि टीम को मध्यक्रम में सुधार लाना चाहिए।

विज्ञापन
Rameez Raja remember Virat Kohli to save Babar Azam and lashed out at criticism against pakistani captain
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। उसे घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज में 3-4 से हार मिली थी। टीम के मध्यक्रम की आलोचना लगातार हो रही है। वहीं, कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं। इसी बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा कप्तान बाबर के बचाव में उतरे हैं।
विज्ञापन


रमीज राजा ने बाबर को बचाने के लिए भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को ढाल की तरह इस्तेमाल किया है। उनका मानना है कि बाबर की आलोचना जरूरत से ज्यादा हो रही है। रमीज राजा ने कहा, ''यह सही है कि पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं किया। वहां टीम पसंदीदा थी, लेकिन आलोचनाएं थोड़ी कठोर हो रही हैं।''
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ यह ऑलराउंडर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रमीज राजा ने बाबर के बारे में कहा, ''अफगानिस्तान के खिलाफ जब से कोहली ने शतक लगाया है तब से भारतीय मीडिया और फैंस उनकी आलोचना नहीं कर रहे हैं। उनके खराब फॉर्म को सब भूल गए हैं। एशिया कप में भारत दावेदारों में था, लेकिन फाइनल तक भी नहीं पहुंच सका था। अगर बाबर ने एक शतक लगाया होता तो लोग उसे याद करने की जगह उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना की होती।"


पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, ''पहले हम कई टूर्नामेंट के शुरू में ही लड़खड़ा जाते थे। अब हम फाइनल तक पहुंचे हैं, लेकिन खिताबी मैच में अच्छा नहीं खेल पाए। एक दिन बुरा था, लेकिन एशिया कप में अन्य टीमें भी थीं। फाइनल में पहुंचने पर भारत की आलोचना होनी चाहिए थी, लेकिन उनकी मीडिया ऐसा नहीं करती। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक शतक लगाया तो वहां के फैंस पूरे टूर्नामेंट को भूल गए। क्या हम ऐसा करेंगे? हम यह कहते हैं कि बाबर ने शतक लगाया, लेकिन उसका स्ट्राइक रेट खराब था।"

ये भी पढ़ें: IND vs SA: तीन रन बनाने के बावजूद शुभमन गिल ने बनाया रिकॉर्ड, नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद टीम की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि पीसीबी को बाबर की कप्तानी और फॉर्म को लेकर बात करनी चाहिए। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज ने शोएब अख्तर ने कहा था कि टीम को मध्यक्रम में सुधार लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed