फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rakibul Hasan took first hattrick of under 19 world cup, Bangladesh trash Scotland

बांग्लादेशी स्पिनर ने ली इस अंडर-19 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक, स्कॉटलैंड को किया चित

Tue, 21 Jan 2020 07:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 21 Jan 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Rakibul Hasan took first hattrick of under 19 world cup, Bangladesh trash Scotland
रकीबुल हसन - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश स्पिनर रकीबुल हसन ने इस अंडर-19 विश्व कप की पहली हैट्रिक ली। अपने खिलाड़ियों के दमदार खेल के बूते बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से मात दी। ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम 30.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। स्कॉटलैंड के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए।

विज्ञापन


17 वर्षीय रकीबुल हसन ने अपने कोटे के चौथे और स्कॉटलैंड की पारी के 24वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर विकेट झटके। इसी के साथ उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 की पहली हैट्रिक अपने नाम की। रकीबुल ने कुल 5.3 ओवर्स में 20 रन खर्च करते हुए चार शिकार किए।
विज्ञापन


शोरिफुल इस्लाम और तंजीम हसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। शमीम हुसैन और मृत्युजंय चौधरी को 1-1 विकेट मिला। 90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सात विकेट से इस जीत में परवेज हुसैन और शमीम हुसैन ने बल्ले से दमदार खेल दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed