फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajyavardhan Rathore promises financial support to 2022 Asian and Commonwealth Games medal prospects

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, 'एशियाड-राष्ट्रमंडल के लिए खिलाड़ियों की सहायता राशि नहीं होगी बंद'

Sun, 23 Sep 2018 08:14 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Rajyavardhan Rathore promises financial support to 2022 Asian and Commonwealth Games medal prospects
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को वादा किया कि 2022 एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के संभावित खिलाड़ियों के लिए सहायता राशि का समर्थन जारी रहेगा, हालांकि सभी का ध्यान अब तोक्यो 2020 ओलंपिक पर लगा होगा।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा, 'मैं जानता हूं कि अगले दो वर्षों में खिलाड़ियों का ध्यान 2020 ओलंपिक पर लगा होगा लेकिन इनमें से काफी ऐसे हैं जो आगामी ओलंपिक के लिये संभावित पदक दावेदार नहीं होंगे। लेकिन वे अगले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के लिये संभावित पदक दावेदार होंगे।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पहले इन खिलाड़ियों को दी जाने वाली सहायता राशि रोक दी जाती थी लेकिन अब हम इसमें बदलाव कर रहे हैं। यह मेरे लिये बड़ी चुनौती है कि एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों के लिये पदक संभावित खिलाड़ियों के लिये मदद जारी रहे। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा हूं, कोष जुटाने के लिये कोरपोरेट से बात कर रहा हूं जो खेलों के प्रति जुनूनी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौड़ यहां भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा एशियाई पदकधारियों के लिये सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि मंत्रालय की ओर से किसी तरह की दफ्तरशाही नहीं होगी और मदद के लिये किसी भी अपील को ठुकराया नहीं जायेगा।


उन्होंने कहा, 'चीजें बदलेंगी, मैं यह नहीं कहूंगा कि इसमें तेजी आयेगी लेकिन मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि बदलाव की रफ्तार अच्छी होगी, जितनी हम कर सकते हैं। आपने पहले ही अंतर देख लिया होगा और आप आगे भी काफी बदलाव देखेंगे। बस अपने खेल पर ध्यान लगाइए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed