फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals vs sunrisers hyderabad match 45 ipl 2019 rr vs srh live scorecard at jaypur

IPL 2019: राजस्थान ने दर्ज की 5वीं जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा

Sun, 28 Apr 2019 04:28 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 28 Apr 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
rajasthan royals vs sunrisers hyderabad match 45 ipl 2019 rr vs srh live scorecard at jaypur
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई

संजू सैमसन (48*) और लियाम लिविंगस्टोन (44) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के 44वें मुकाबले में हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा। इस सीजन में राजस्थान की यह पांचवीं जीत है। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 5 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही राजस्थान और हैदराबाद दोनों टीमों के अंक समान हो गए हैं। राजस्थान की टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर जबकि हैदराबाद की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने 3 शानदार कैच भी लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को रहाणे और लिया लिविंगस्टोन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। मगर 9.1 ओवर में राशिद खान ने लियाम को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराकर राजस्थान को पहला झटका दिया। वह 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। पहले विकेट के लिए लियान ने रहाणे के साथ मिलकर 78 रन की साझेदारी हुई।

लियाम के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। शाकिब अल हसन ने उन्हें वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रहाणे ने इस दौरान 34 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के लगाए। इसके बाद 16.6 ओवर में खलील अहमद ने कप्तान स्टीव स्मिथ को सिद्धार्थ कौल के हाथों कैच आउट कराया और राजस्थान को तीसरा झटका दिया। वह 22 रन बनाकर डगआउट लौटे। तीसरे विकेट के लिए सैमसन और स्मिथ के बीच 55 रन की साझेदारी हुई।

इससे पहले मनीष पांडे (61) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के 44वें मुकाबले में राजस्थान के सामने जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य रखा है। मनीष के अलावा डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम में 37 रन जोड़े। राजस्थान की तरफ से श्रेयस गोपाल, उनादकट, थोमास और वरुण एरोन ने संयुक्त रूप से ने 2-2 विकेट हासिल किए।

हैदराबीद की पारी

rajasthan royals vs sunrisers hyderabad match 45 ipl 2019 rr vs srh live scorecard at jaypur
मनीष पांडे - फोटो : social media

बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 3.5 ओवर में हैदराबाद को कप्तान केन विलियमसन (13) के रूप में पहला झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। पहले विकेट के लिए केन और वॉर्न के बीच 28 रन की साझेदारी हुई।

यहां से वॉर्नर और मनीष पांडे की जोड़ी ने पारी को संभाला और स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 12.1 ओवर में हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रूप में दूसरा विकेट गिरा। ओशाने थोमास ने वॉर्नर को स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। स्मिथ ने वॉर्न का लाजवाब कैच पकड़ा। दूसरे विकेट के लिए वॉर्नर ने स्मिथ के साथ मिलकर 75 रन की साझेदारी की। इसके बाद 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंदों में 9 चौके की मदद से 61 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

15.5 ओवर में वरुण एरोन ने विजय शंकर (8) को जयदेव उनादकट के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगले ही ओवर (16.2) में उनादकट ने दीपक हुड्डा (0) को खुद की गेंद पर कैच लपकर हैदराबाद को पांचवां झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋद्धिमान साहा (5) भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर थोमास ने साहा को सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। इसके कुछ ही देर बाद जयदेव उनादकट ने शाकिब अल हसन (9) को श्रेयस गोपाल के हाथों कैच आउट कराया और हैदराबाद को सांतवां झटका दिया।

इससे पहले राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में राजस्थान ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए बेन स्टोक्स की जगह लियाम लिविंगस्टोन और जोफ्रा आर्चर की जगह एश्टन टर्नर को शामिल किया है। वहीं, हैदराबाद की टीम में केन विलियमसन की वापसी हुुई है। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो की विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋद्धिमान साहा को टीम में जगह दी गई है।

इस प्रकार है दोनों टीमेंः

rajasthan royals vs sunrisers hyderabad match 45 ipl 2019 rr vs srh live scorecard at jaypur
राजस्थान बनाम हैदराबाद

हैदराबादः हैदराबादः केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विजय शंकर, शाकिब अल हसन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।

राजस्थानः राजस्थानः अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), एश्टन टर्नर, रियान पराग, लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, ओशाने थॉमस, जयदेव उनादकट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed