RRvMI: रोहित के सामने रण में होंगे रहाणे, RR को अपने घर में चुनौती देगा MI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत की राह पर लौट चुकी मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को राजस्थान रायॅल्स के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। दो बार की चैंपियन मुंबई की इस सीजन की शुरुआत काफी खराब रही थी। हार की हैट्रिक लगाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खुद मोर्चा संभाल कर टीम को पहली जीत का स्वाद चखाया था। उनकी 94 रन की पारी से मुंबई को मिली 46 रन की जीत से टीम का मनोबल बढ़ गया है। दूसरी ओर राजस्थान को अपने पिछले मैच में चेन्नई के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। टीम फिर से लय हासिल करने को बेताब होगी।
राजस्थान को संजू से बड़ी पारी की उम्मीद
शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन से राजस्थान को एक बार फिर अच्छी पारी की उम्मीद होगी। कप्तान अजिंक्य रहाणे को आगे आकर खिलाड़ियों को प्रेरित करना होगा। राजस्थान बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट पर बड़ी रकम खर्च की है पर यह दोनों अभी तक कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। प्रबंधन चाहेगा कि यह दोनों रंग में लौटें और टीम को जीत की राह पर ले आएं।
मुंबई का दारोमदार रोहित पर
मुंबई को कप्तान रोहित से फिर धमाके उम्मीद होगी। चोट से उबरने के बाद कीरोन पोलार्ड भी दम दिखाना चाहेंगे। पांड्या बंधु हार्दिक व क्रुणाल और इविन लुईस भी मुंबई की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाज भी आत्मविश्वास से ओत प्रोत हैं। मयंक मारकेंड आठ विकेट झटक कर पर्पल कैप की दौड़ में सबसे से आगे हैं। जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान और मैक्लेनघन भी अपनी भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं।
संभावित टीमें:
राजस्थान रॉयल्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान) डार्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, के गौतम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनाडकट और बेन लाफलिन।
मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कृनाल पांड्या, अकिला धनंजय, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।