फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals Ravichandran Ashwin set to join elite list of player who played 200 or more matches in IPL

IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं अश्विन, धोनी, कोहली के क्लब में शामिल होने का मौका

Mon, 01 Apr 2024 02:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

अश्विन ने आईपीएल में पांच टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। सीएसके अलावा अश्विन इस टूर्नामेंट में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। अश्विन 2022 की मेगा नीलामी में राजस्थान के साथ जुड़े थे।

विज्ञापन
Rajasthan Royals Ravichandran Ashwin set to join elite list of player who played 200 or more matches in IPL
धोनी और अश्विन - फोटो : IPL

विस्तार

इस सीजन अबतक अजेय चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना आज वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में राजस्थान के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास एक अनोखी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। अश्विन को अगर मुंबई के खिलाफ प्लेइंग-11 में मौका मिला तो वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

अश्विन 200वां मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे
अश्विन ने आईपीएल 2024 के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शुरुआती दोनों मुकाबले खेले हैं। अगर वह आज मैच में उतरे तो अश्विन आईपीएल इतिहास के 10वें खिलाड़ी होंगे जिसने इस टूर्नामेंट में 200 या इससे अधिक मुकाबले खेले हैं। इस 37 वर्षीय स्पिनर ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था। अश्विन अबतक इस टूर्नामेंट में 199 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 743 रन बनाए हैं, जबकि 172 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल इतिहास के पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी, रोहित और कोहली पहले ही लिस्ट में शामिल
अश्विन से पहले सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स के पूर्व कप्तान विराट कोहली शामिल हैं। इनके अलावा दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू भी आईपीएल में 200 से अधिक मुकाबले खेलने वालों की सूची में शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा मैच कीरोन पोलार्ड ने खेले हैं। मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेल चुके पोलार्ड के नाम 189 मैच हैं, जबकि उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने आईपीएल में 184 मैच खेले हैं। अबतक कोई भी विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में 200 या इससे अधिक मैच नहीं खेल सका है।
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच
महेंद्र सिंह धोनी 253
रोहित शर्मा 245
दिनेश कार्तिक 245
विराट कोहली 240
रवींद्र जडेजा 229
शिखर धवन 220
सुरेश रैना 205
रॉबिन उथप्पा 205
अंबाती रायुडू 204
रविचंद्रन अश्विन 199

पांच फ्रेंचाइजी का किया है प्रतिनिधित्व
अश्विन ने आईपीएल में पांच टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। सीएसके अलावा अश्विन इस टूर्नामेंट में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। अश्विन 2022 की मेगा नीलामी में राजस्थान के साथ जुड़े थे। अश्विन 2010 और 2011 में आईपीएल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2018 और 2019 में पंजाब की कप्तानी भी की है। राजस्थान के लिए वह 32 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और उन्होंने इस दौरान 27 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह राजस्थान के लिए 287 रन भी बना चुके हैं। राजस्थान के पिछले मैच में अश्विन को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और उन्होंने 19 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed