फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals Former Co-owner Raj Kundra to Release Documents Alleging Financial Misconduct by Key Promoter

Rajasthan Royals: राज कुंद्रा का राजस्थान रॉयल्स के अधिकारी पर आरोप, कथित वित्तीय अनियमितता का करेंगे खुलासा

Fri, 30 May 2025 08:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 May 2025 08:57 PM IST
सार

राज कुंद्रा ने साथ ही 'कर्मा बोल' लिखा एक फोटो भी साझा किया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को टैग किया जिससे यह मामला बोर्ड की नजरों में आ सके। 2009 में, राज कुंद्रा और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अनुमानित 15.4 मिलियन डॉलर में राजस्थान रॉयल्स में 11.7% हिस्सेदारी खरीदी थी।

विज्ञापन
Rajasthan Royals Former Co-owner Raj Kundra to Release Documents Alleging Financial Misconduct by Key Promoter
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सह-संस्थापक राज कुंद्रा ने फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी पर कथित रूप से गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। राज कुद्रा ने लिंक्डइन पर पोस्ट जारी कर बताया कि वह राजस्थान के इस अधिकारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के दस्तावेज जारी करेंगे। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के बारे में विवरण का भी उल्लेख किया, जिससे इस अधिकारी के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में शामिल होने का संकेत मिलता है। 
विज्ञापन

दो जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राज कुंद्रा 
राज कुंद्रा ने बताया कि इस मामले को लेकर वह दो जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह यह आरोप साबित होता है राजस्थान फ्रेंचाइजी दोबारा निलंबित भी हो सकती है। लिंक्डइन पर राज कुंद्रा ने लिखा, "मैं जल्द ही गंभीर वित्तीय कदाचार, विदेशी कंपनियों माध्यम से धन शोधन और राजस्थान रॉयल्स के एक प्रमुख प्रमोटर से जुड़े छिपे हुए लेन-देन को उजागर करने वाले दस्तावेजी सबूत जारी करूंगा। इसमें फ्रेंचाइजी के बाकी प्रमोटर्स और पात्रताओं का जानबूझकर दमन, शेयरधारक सौदों में धोखाधड़ी और हेरफेर का पैटर्न शामिल है। सच्चाई जल्द ही साझा की जाएगी, और दस्तावेज खुद ही सब कुछ बयां कर देंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कर्मा बोल' लिखकर फोटो साझा किया
राज कुंद्रा ने साथ ही 'कर्मा बोल' लिखा एक फोटो भी साझा किया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को टैग किया जिससे यह मामला बोर्ड की नजरों में आ सके। 2009 में, राज कुंद्रा और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अनुमानित 15.4 मिलियन डॉलर में राजस्थान रॉयल्स में 11.7% हिस्सेदारी खरीदी थी। हालांकि, 2015 में दंपती फ्रेंचाइजी से अलग हो गया था। हालांकि कथित कदाचार की पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन राज कुंद्रा के खुलासे ने क्रिकेट प्रशंसकों, हितधारकों और उद्योग के अंदरूनी लोगों के बीच व्यापक जिज्ञासा और चिंता पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed