{"_id":"64204baad838342bd207d195","slug":"rajasthan-royals-fans-sing-jhalak-dikhhla-jaa-song-for-ravichandran-ashwin-star-cricketer-said-kamaal-hai-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashwin Video: राजस्थान रॉयल्स के फैंस ने अश्विन के लिए गाया 'झलक दिखलाजा' गाना, स्टार क्रिकेटर बोले- कमाल है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashwin Video: राजस्थान रॉयल्स के फैंस ने अश्विन के लिए गाया 'झलक दिखलाजा' गाना, स्टार क्रिकेटर बोले- कमाल है
Sun, 26 Mar 2023 07:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 26 Mar 2023 07:12 PM IST
सार
रविचंद्रन अश्विन आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान की टीम के साथ जुड़ चुके हैं। उनको अभ्यास करता हुआ देखने के लिए फैंस पहुंचे थे। इस दौरान फैंस ने झलक दिखला जा गाने के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 की उपविजेता टीम राजस्थान रॉयल्स ने भी इस बार खिताब हासिल करने के इरादे के साथ अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस टीम को पिछले साल फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस टीम के सभी शीर्ष खिलाड़ी पहले ही जयपुर में इकट्ठे हो चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस रविचंद्रन अश्विन का स्वागत झलक दिखलाजा गाने के साथ कर रहे हैं।
जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में राजस्थान की टीम आईपीएल 2023 के लिए अपनी तैयारी कर रही है। इस दौरान जब टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अभ्यास करने के लिए मैदान पर पहुंचे तो फैंस अश्विन के लिए "झलक दिखला जा एकबार आजा आजा" गाना गाने लगे। इस गाने को गायक हिमेश रेशमिया ने गाया था और यह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है।
विज्ञापन
फैंस को देखकर अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'इन्हें मैं लाया हूं।' फिर जब वह उन्हें गाते हुए सुनते हैं, तो कहते हैं "कमाल है यार"।
नए नियमों के साथ होगा आईपीएल 2023
बीसीसीआई ने बताया है कि आईपीएल 2023 नए नियमों के साथ खेला जाएगा। अब दोनों टीमों के कप्तान टॉस के बाद अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन कर सकते हैं। पहले टॉस के समय ही दोनों कप्तानों को अपनी प्लेइंग-11 बतानी होती थी। अब दोनों कप्तान को टॉस के बाद आईपीएल मैच रेफरी को लिखित रूप में 11 खिलाड़ियों और अधिकतम पांच सबस्टीट्यूट फील्डर के नाम देने होंगे।
इसके अलावा अब दोनों टीमों के पास इंपैक्ट प्लेयर को मैदान में लाकर मैच का नतीजा बदलने का विकल्प होगा। विकेटकीपर या फील्डर के अनुचित हरकत करने पर अंपायर डेड गेंद करने के साथ ही पेनल्टी के रूप में पांच रन बल्लेबाजी करने वाली टीम को देंगे।

Fans at SMS >>> 😂😂👌 pic.twitter.com/IkvbhsAhmz
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 24, 2023