{"_id":"60314c298ebc3ee90c1d7c63","slug":"rahul-tewatiya-selected-in-team-india-said-excited-to-share-and-learn-in-dressing-room-from-virat-like-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में चुने गए राहुल तेवतिया, कहा- विराट जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम में सीखने को मिलेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया में चुने गए राहुल तेवतिया, कहा- विराट जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम में सीखने को मिलेगा
Sat, 20 Feb 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
राहुल तेवतिया
- फोटो : twitter@ESPNcricinfo
आईपीएल के 13वें सीजन में धमाल मचाने के बाद घरेलू टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन का इनाम शनिवार को राहुल तेवतिया को मिला। हरियाणा के 27 वर्षीय ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया।
विज्ञापन
उधर राष्ट्रीय टीम में चयन के बाद तेवतिया काफी खुश और उत्साहित नजर आए। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'हरियाणा जैसी टीम में जगह पाना और फिर विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने से वे मानसिक तौर पर मजबूत बनेंगे और इससे उनके खेल में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'युजवेंद्र चहल, जयंत यादव और अमित मिश्रा जैसे स्टार स्पिनरों से भरी हरियाणा टीम में जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। यहां कड़ी चुनौती के बीच खुद की जगह बनाने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैंने अपने खेल को और सुधारा।
विज्ञापन
तेवतिया भारतीय टीम में चुने जाने पर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आईपीएल में अभी तक विराट कोहली के खिलाफ खेला है लेकिन अब उनके साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम में समय बिताने का मौका मिलेगा। दुनिया के शीर्ष क्रिकेटरों के साथ खेलने पर काफी कुछ सीखने को मिलेगा और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।