{"_id":"5a69c8564f1c1b89268b67a6","slug":"rahul-dravid-says-ipl-auction-held-every-year-focus-on-u19-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द्रविड़ ने 'पृथ्वी ब्रिगेड' से कहा- हर साल होगा IPL, यहां दम दिखाने का आखिरी मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द्रविड़ ने 'पृथ्वी ब्रिगेड' से कहा- हर साल होगा IPL, यहां दम दिखाने का आखिरी मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम का पूरा ध्यान मौजूदा आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप पर केंद्रित होगा और किसी पर इस सप्ताह होने वाली आईपीएल नीलामी का असर नहीं होगा।
विज्ञापन
तीन बार की चैंपियन टीम इंडिया का शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश से सामना होगा। कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभम गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और हार्विक देसाई टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस शनिवार और रविवार को बेंगलुरु में होने वाली नीलामी में शामिल हैं।
विज्ञापन
आईपीएल पर ध्यान रखने से टीम का ध्यान भटक सकता है: द्रविड़
पृथ्वी शॉ
द्रविड़ के हवाले से क्रिकइंफो ने कहा, 'इसे छुपाने की जरुरत नहीं है कि आईपीएल नीलामी में खिलाड़ियों को किसी फ्रैंचाइजी से जुड़ने की उम्मीद होगी। हम इस बारे में विचार कर चुके हैं। हमारी बातचीत में इस बात का फैसला हुआ है कि छोटे लक्ष्य के बजाय बड़े लक्ष्य पर ध्यान लगाया जाएगा।'
द्रविड़ ने कहा कि आईपीएल नीलामी हर साल होगी, लेकिन वर्ल्ड कप खेलने का मौका हर किसी को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, 'लड़कों का आईपीएल नीलामी पर नियंत्रण नहीं होगा। एक या दो नीलामी उनके बड़े करियर पर असर नहीं करेगी। नीलामी हर साल होगी, लेकिन वर्ल्ड कप हर साल नहीं होगा। ऐसा मौका हर बार नहीं मिलेगा।'
द्रविड़ ने कहा कि आईपीएल नीलामी हर साल होगी, लेकिन वर्ल्ड कप खेलने का मौका हर किसी को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, 'लड़कों का आईपीएल नीलामी पर नियंत्रण नहीं होगा। एक या दो नीलामी उनके बड़े करियर पर असर नहीं करेगी। नीलामी हर साल होगी, लेकिन वर्ल्ड कप हर साल नहीं होगा। ऐसा मौका हर बार नहीं मिलेगा।'