फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल द्रविड़ ने फोन में दिया गुरू मंत्र, फिर मैदान पर उतरते ही हनुमा विहारी ने रचा इतिहास

Mon, 10 Sep 2018 03:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid helped me ease my nerves before, Hanuma Vihari on his Test debut

पांचवें और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही थी। मगर अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे हनुमा विहारी क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाकर खड़े हो गए। न सिर्फ उन्होंने टीम को मुश्किल समय से उबारा बल्कि अर्धशतक लगाकर एक कीर्तिमान भी स्थापित किया।

Rahul Dravid helped me ease my nerves before, Hanuma Vihari on his Test debut

अब चारों ओर मध्यक्रम के इस बल्लेबाज की तारीफ हो रही है। खुद हनुमा विहारी ने अपनी सफलता का श्रेय इंडिया ए के कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को दिया है। विहारी ने कहा है कि गुरू द्रविड़ की वजह से ही वे इतने अच्छे खिलाड़ी बन पाए।

Rahul Dravid helped me ease my nerves before, Hanuma Vihari on his Test debut

अपने पहले टेस्ट में उतरने से पहले हनुमा काफी बेचैन थे। इस बारे में खुद विहारी बताते हैं कि मैच से एक दिन पहले मैंने उन्हें फोन किया और बताया कि मैं अपना टेस्ट डेब्यू करने वाला हूं। उन्होंने मुझसे कुछ देर तक बात की और कई अहम सलाह दी। उसकी वजह से मेरे ऊपर जो दबाव था वो कम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid helped me ease my nerves before, Hanuma Vihari on his Test debut
हनुमा से द्रविड़ ने बोला कि तुम्हारे पास स्किल है और टेंपरामेंट भी। बस तुम्हें वहां जाकर अपने खेल का लुत्फ उठाना। विहारी ने कहा कि इसके लिए मैं उनको काफी सारा श्रेय देना चाहुंगा क्योंकि उनकी वजह से इंडिया ए के लिए मेरा सफर काफी अच्छा रहा। वहां पर अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही मेरा चयन भारतीय टेस्ट टीम में हो पाया।
विज्ञापन
Rahul Dravid helped me ease my nerves before, Hanuma Vihari on his Test debut
hanuma vihari
हनुमा ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा,‘दूसरे छोर पर विराट के होने से मेरा काम आसान हो गया। उनकी सलाह से मुझे काफी मदद मिली. मैं उन्हें इसका श्रेय देना चाहूंगा’ बताते चले कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में हनुमा को भारतीय टीम में शामिल किया गया और अपने डेब्यू मैच में ही शानदार फिफ्टी जड़ खुद को साबित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed