फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid appointed India A and Under-19 cricket coach: BCCI

'श्रीमान भरोसेमंद’ को BCCI ने बनाया इंडिया ‘ए’ और अंडर-19 टीम का कोच

Sun, 07 Jun 2015 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 07 Jun 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid appointed India A and Under-19 cricket coach: BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को तमाम अटकलबाजियों को विराम देते हुए पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को इंडिया ए और अंडर-19 क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त कर दिया। हाल ही में बीसीसीआई की सलाहकार समिति में जब सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को शामिल किया गया था तो द्रविड़ को लेकर अटकलें लग रही थी क्या बीसीसीआई ने उन्हें दरकिनार कर दिया है या उन्हें सीनियर टीम का कोच बनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

चर्चा तो यह भी थी कि पारिवारिक दायित्वों के कारण द्रविड़ सीनियर टीम का कोच बनने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। शनिवार को यहां सलाहकार समिति की पहली बैठक में राहुल द्रविड़ की नियुक्ति पर मुहर लगा दी गई। ईडन गार्डंस स्थित बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के कार्यालय में हुई सलाहकार समिति की बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अच्छी खबर यह है कि राहुल द्रविड़ ने इंडिया ए और अंडर-19 टीमों का कोच बनने की पेशकश स्वीकार कर ली है। बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया भी मौजूद थे।

विज्ञापन

‘द वाल’ और ‘श्रीमान भरोसेमंद’ के नाम से मशहूर 42 वर्षीय द्रविड़ ने 164 टेस्ट (13288 रन) और 344 वनडे (10889 रन) खेले हैं। सूत्रों के अनुसार तकनीकी रूप से बेहद मजबूत बल्लेबाज रहे द्रविड़ नई पीढ़ी को गुर सिखाने में ज्यादा रुचि रखते हैं। उनके इंडिया ए टीम के साथ टूर पर भी जाने की संभावना है। अंडर-19 विश्व कप अगले साल है और इंडिया ए टीम को आने वाले महीनों में कई विदेशी दौरे करने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलाह के पैसे नहीं लेगी समिति

Rahul Dravid appointed India A and Under-19 cricket coach: BCCI

भारत के पूर्व तीन धुरंधर बल्लेबाजों को जब सलाहकार समिति में शामिल किया गया था तो अनुमान लगाया जा रहा था कि संभवत: बीसीसीआई उनसे कोई अनुबंध कर सकती है। मगर शनिवार को बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से जब यह पूछा गया कि क्या सलाहकार समिति में शामिल तीन महान बल्लेबाजों को उनकी सेवाओं के बदले भुगतान किया जाएगा तो उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों के पद मानद हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मुझे खुशी है कि जब तीनों महान क्रिकेटरों से संपर्क किया गया तो वह तुरंत तैयार हो गए। उनका खेल के प्रति प्रेम और प्रतिबद्धता बेजोड़ है।


समिति के अहम फैसले

•राहुल द्रविड़ को इंडिया ए और अंडर-19 टीम का कोच बनाया जाए।

•इंडिया ए टीम को ज्यादा से ज्यादा विदेशी दौरे कराए जाएं।

•जरूरत पड़ने पर सचिन, सौरव और लक्ष्मण भारतीय क्रिकेटरों की मदद के लिए अलग से समय निकालेंगे।

•समिति की अगली बैठक नए फिजियों और ट्रेनरों की सूची तय होने के बाद होगी।

•पंद्रह तेज गेंदबाजों और 15 स्पिनरों का एक पूल तैयार किया जाए। उनके लिए स्पेशल कोच रखे जाएं।


डायरेक्टर रवि शास्त्री पर संशय बरकरार

टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री बांग्लादेश दौरे के बाद भी अपने पद पर कायम रहेंगे या नहीं इसको लेकर असमंजस है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘बहुत सारी अटकलें चल रही हैं लेकिन उस बारे में आप सब कुछ बोर्ड पर छोड़ दीजिए। जब तक हम कोई बदलाव नहीं करते तब तक मौजूदा स्थिति ही कायम रहेगी। सलाहकार समिति को अपनी सिफारिशें देने को कहा गया है जिसके आधार पर जल्द फैसला किया जाएगा। ’ जिम्बाब्वे के डंकन फ्लेचर का अनुबंध खत्म होने के बाद टीम इंडिया का कोच पद रिक्त है। इस बारे में अनुराग ने कहा कि हमने अभी कोई नाम तय नहीं किया है।


बांग्लादेश दौरे के बाद बोर्ड से बात करेंगे शास्त्री

टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने कहा है कि उनका भविष्य बांग्लादेश दौरे के बाद बीसीसीआई के साथ होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा। शास्त्री ने शनिवार को यहां कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मैं सिर्फ बांग्लादेश दौरे के लिए टीम के साथ जुड़ा हूं। इसके बाद मुझे बीसीसीआई के साथ बैठकर बात करनी होगी। टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने रवि शास्त्री की प्रशंसा करते हुए कहा था कि शास्त्री के आने से टीम का मनोबल बढ़ा है और वह खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरते हैं। इस बारे में रवि ने कहा कि विराट से प्रशंसा सुनना अच्छा है, लेकिन इसका श्रेय सपोर्ट स्टाफ को भी जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed