फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul dravid acknowledges team effort in win over punjab

गेंदबाजों और रहाणे-संजू ने किया कमालः द्रविड़

Mon, 15 Apr 2013 03:15 PM IST
जयपुर/एजेंसी
जयपुर/एजेंसी Updated Mon, 15 Apr 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
rahul dravid acknowledges team effort in win over punjab

आईपीएल के सीजन-6 में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अगर दावेदारों में जगह दी जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

विज्ञापन


रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब पर 6 विकेट से मिली जीत के बाद राजस्थान के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि उनकी टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और सैम्सन ने सही समय पर मैच का रूख बदलने में मदद की।

राजस्थान रायल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को रविवार को छह विकेट से शिकस्त दी थी।
 
मैच के बाद उत्साहित दिखाई दे रहे द्रविड़ ने कहा कि मैं आखिरी ओवरों में काफी चिंतित था।

लेकिन रहाणे और संजू ने इन महत्वूपर्ण ओवरों में बहुत संतुलित होकर खेला और टीम की जीत सुनिश्चित की।

हालांकि किंग्स के मात्र 125 रनों के लक्ष्य के सामने भी राजस्थान के आखिरी ओवर तक संघर्ष करने के बारे में कप्तान ने जरूर निराशा जताई।

द्रविड़ ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें आखिरी ओवरों के बजाय काफी पहले ही लक्ष्य तक पहुंच जाना चाहिए था।

यह एक बेहतरीन विकेट है। हर विकेट 180-190 के स्कोर के लायक नहीं होती है। इसलिए मैं विकेट से काफी खुश हूं।

द्रविड़ ने गेंदबाजों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जेम्स फल्कनर ने मैच को एक नया मोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed