{"_id":"69c7e7f63c5db41a7a07b19a","slug":"r-ashwin-has-signed-with-san-francisco-unicorns-for-the-upcoming-fourth-season-of-major-league-cricket-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MLC 2026: मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे अश्विन, इस टीम के साथ किया करार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MLC 2026: मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे अश्विन, इस टीम के साथ किया करार
Sat, 28 Mar 2026 08:08 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:08 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब अमेरिका की फ्रेंचाइजी लीग मेजर लीग क्रिकेट से जुड़ने जा रहे हैं। अश्विन ने इसके लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ANI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहते समय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दुनिया के अन्य लीग में खेलने का अपना विकल्प खुला रखा था। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में चोट की वजह से नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह अमेरिका में खेली जाने वाली मेजर लीग क्रिकेट (एसएलसी) में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे।
विज्ञापन
लीग से जुड़ने पर क्या बोले अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार के बाद अश्विन ने कहा, एमएलसी ने हाल के सीजन में खुद को एक बेहतरीन लीग के रूप में स्थापित किया है। लीग में विश्व स्तरीय खिलाड़ी आते हैं। इससे अमेरिका के घरेलू क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का हिस्सा बनने का मौका ऐसा था जिसे मैं हाथ से जाने नहीं दे सकता था। मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर यह जिम्मेदारी उठाना एक बड़ी बात है, जिसे मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। मेरा पूरा ध्यान इस फ्रेंचाइजी को मैच जिताने और उसकी पहली चैंपियनशिप जीतने में मदद करने पर है।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के मुख्य कोच कैमरन व्हाइट ने कहा, हम अश्विन जैसे खिलाड़ी का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। जब आप मैच जिताने वाले खिलाड़ियों और क्रिकेट की समझ की बात करते हैं तो दुनिया भर में उनका नाम इस सूची में सबसे ऊपर आता है। पहले भारतीय खिलाड़ी को टीम में शामिल करना हमारी फ्रेंचाइजी और पूरे एमएलसी के लिए एक बहुत बड़ा पल है, लेकिन सबसे पहले और सबसे जरूरी बात यह है कि वह हमें मैच जिताने में मदद करने के लिए टीम में शामिल हो रहे हैं। दबाव वाले हालात में उनका अनुभव और उनकी गेंदबाजी में विविधता पिच पर और नेट्स में हमारे लिए बहुत कीमती साबित होगी। मैं जल्द से जल्द कैंप में शामिल होकर उनके साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
अश्विन का टी20 करियर
अश्विन का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर और आईपीएल करियर बेहतरीन रहा है। भारत के लिए 65 टी20 मैचों में 72 विकेट लेने वाले अश्विन ने आईपीएल के 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं और लीग इतिहास के पांचवें सफलतम गेंदबाज हैं। अश्विन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। वह पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स अपने सफर की शुरुआत 19 जून को लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी।