फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings batter Prabhsimran Singh on Play-off qualification scenerio and team performance IPL 2025

IPL 2025: प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं प्रभसिमरन, बोले- टीम अलग तरह से खेल रही है

Wed, 30 Apr 2025 10:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Apr 2025 10:57 AM IST
सार

पंजाब का प्रदर्शन इस सत्र में अच्छा रहा है और वह नौ मैचों में पांच जीत, तीन हार और एक मैच बेनतीजा रहने के कारण 11 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है। प्रभसिमरन सिंह 2019 से पंजाब फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Punjab Kings batter Prabhsimran Singh on Play-off qualification scenerio and team performance IPL 2025
प्रभसिमरन सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स की टीम भले ही फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, लेकिन वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह इस बात से उत्साहित हैं कि पंजाब फ्रेंचाइजी 2014 के बाद पहली बार अंतिम चार में पहुंच सकती है। प्रभसिमरन का कहना है कि टीम श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की अगुआई में अलग तरह की क्रिकेट खेल रही है। 
विज्ञापन

पंजाब का सामना सीएसके से होगा 
पंजाब का प्रदर्शन इस सत्र में अच्छा रहा है और वह नौ मैचों में पांच जीत, तीन हार और एक मैच बेनतीजा रहने के कारण 11 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है। प्रभसिमरन सिंह 2019 से पंजाब फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं, जबकि कप्तान श्रेयस और पोंटिंग का पंजाब के लिए यह पहला सत्र है। पंजाब का सामना बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। 

ये भी पढ़ें: DC Vs KKR: दिल्ली-केकेआर मैच के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

'पंजाब के लिए कुछ करने की बारी है'
प्रभसिमरन ने कहा, पंजाब किंग्स के साथ मुझे सात साल हो गए हैं। उन्होंने जाहिर तौर पर मेरा बहुत साथ दिया है। आप कह सकते हैं कि इस साल हम बहुत अलग तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं और मुझे लगता है कि हम ज्यादातर समय हावी रहते हैं। दुर्भाग्य से केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बारिश हो गई, लेकिन हमारी टीम के लिए प्लेऑफ क्वालिफिकेशन की संभावना अभी भी बहुत अधिक है। हम क्वालीफाई करते हैं, तो हम ट्रॉफी की ओर देखेंगे। टीम ने इतने सालों में मुझ पर भरोसा किया है, अब उन्हें कुछ वापस देने की मेरी बारी है।
विज्ञापन

सचिन की सलाह का किया जिक्र
प्रभसिमरन उन दो खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने उनके अलावा शशांक सिंह को रिटेन किया था। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह को याद करते हुए अपने खेल में सुधार का श्रेय उन्हें भी दिया। पंजाब के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, सचिन सर ने कहा था कि मैं प्लेइंग-11 से ज्यादा बाहर नहीं बैठता था। लेकिन मैं फिर भी तुमसे कहना चाहूंगा कि तुम अगर इतनी दूर आ गए हो तो यह देखों की यहां से क्या सीख सकते हो। उन्होंने जब मेरे दिमाग में यह बात डाली, तो मैं सोचता था कि अगर अगर इस मैच में मौका नहीं मिला तो अगले मैच में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed