फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pulwama attack: Delhi District Cricket Association cancels Virat Kohli felicitation ceremony

कोहली, सहवाग और गंभीर का सम्मान समारोह रद्द, पुलवामा हमले के कारण लिया फैसला

Tue, 12 Mar 2019 10:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Mar 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Pulwama attack: Delhi District Cricket Association cancels Virat Kohli felicitation ceremony

पुलवामा हमले को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने बड़ा फैसला लिया है। डीडीसीए ने भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को सम्मानित करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसके पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें वनडे से पहले दिल्ली के इन तीन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन


डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने सोमवार को कहा, 'हमारे पास सहवाग, गंभीर और कोहली को सम्मानित करने की योजना थी। अब हमने इसके खिलाफ फैसला किया है, क्योंकि बीसीसीआई भी आईपीएल का उद्घाटन समारोह नहीं कर रहा है।' यानी कुल मिलाकर यह फैसला बीसीसीआई से प्रभावित नजर आता है।
विज्ञापन

  
रजत शर्मा ने साथ में यह भी बताया कि डीडीसीए ने दिल्ली पुलिस के शहीद कोष में 10 लाख रुपए दान करने का भी फैसला लिया है। इसके पहले बीसीसीसीआई ने भी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर उस कार्यक्रम में खर्च होने वाली राशि को शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए खर्च करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed