फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2023: After Slamming Babar Azam, Simon Doull trolls With Comment On Hassan Ali's Wife Samiya Arzoo; Video

VIDEO: बाबर पर विवादित टिप्पणी के बाद हसन अली की पत्नी पर बयान देकर घिरे साइमन डूल, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Fri, 10 Mar 2023 12:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Mar 2023 12:15 PM IST
सार

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच पीएसएल मैच में साइमन डूल ने कमेंट्री के दौरान हसन अली की पत्नी सामिया आरजू को लेकर भी टिप्पणी की है। इससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं।

विज्ञापन
PSL 2023: After Slamming Babar Azam, Simon Doull trolls With Comment On Hassan Ali's Wife Samiya Arzoo; Video
साइमन डूल ने हसन अली की पत्नी पर टिप्पणी की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डूल ने हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया था। अब उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की पत्नी को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल, पीएसएल में कमेंट्री के दौरान ही साइमन डूल ने कहा था कि बाबर अपने रिकॉर्ड पर ज्यादा ध्यान देते हैं, बजाय इसके कि टीम को क्या जरूरत है। 
विज्ञापन

साइमन डूल ने क्या टिप्पणी की?

इस बयान के बाद पाकिस्तानी फैंस ने डूल पर खूब निशाना साधा था। अब इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच पीएसएल मैच में उन्होंने कमेंट्री के दौरान हसन अली की पत्नी सामिया आरजू को लेकर भी टिप्पणी की है। दरअसल, इस्लामाबाद ने मुल्तान पर शानदार जीत हासिल की। डूल मैच में कमेंट्री कर रहे थे। इस्लामबाद की जीत के बाद इस टीम से खेल रहे हसन अली जीत का जश्न मनाने लगे। इसे देखकर उनकी पत्नी सामिया भी खुश नजर आईं। कैमरा उनकी तरफ घूमा और वह खुशी से झूमने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पर डूल ने लाइव टीवी पर कमेंट्री करते हुए कहा- वह जीत गई हैं। मुझे विश्वास है कि उन्होंने कई दिल भी जीत लिए हैं। यह शानदार है और अविश्वसनीय। यह जीत भी शानदार है। कमेंट्री का यह क्षण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले डूल ने बाबर के रन बनाने की गति को धीमा करने के फैसले पर सवाल उठाया था। बाबर शतक के करीब पहुंचने पर धीमी रन गति से बल्लेबाजी कर रहे थे।  
विज्ञापन

बाबर पर दिया था विवादित बयान

इस पर डूल ने कहा था- टीम को पहले रखने के बजाय पिछले कुछ समय से ऐसा ही हो रहा है। बाउंड्री की तलाश करने के बजाय बाबर धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं।  अभी भी कई विस्फोटक बल्लेबाजों को मैदान पर आना बाकी है। शतक बनाना शानदार है, आंकड़े अच्छे होते हैं, लेकिन इसे पहले टीम को तवज्जो देनी चाहिए। 

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच मैच के दौरान शादाब खान की अगुआई वाली टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद ने दो विकेट से जीत हासिल की। हसन अली यह मैच नहीं खेल रहे थे। मुल्तान के लिए शान मसूद ने 75 रन और टिम डेविड ने 27 गेंदों पर 60 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में इस्लामाबाद की ओर से कॉलिन मुनरो ने 40 रन, शादाब ने 44 रन और फहीम अशरफ ने 26 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed