फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2022 Babar Azam vs Virat Kohli Pakistan League Karachi Kings Lost 8 Out of 9 Matches

PSL 2022: कोहली के नक्शेकदम पर बाबर आजम, पाकिस्तानी लीग में जीत के लिए तरसी टीम, नौ में से आठ मैच हारे

Sun, 20 Feb 2022 11:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 11:49 AM IST
सार

बाबर आजम की कप्तानी का रिकॉर्ड बहुत हद तक विराट कोहली से मिलता है। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू लीग में जीत के लिए संघर्ष किया है, जबकि दोनों का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड शानदार है। 

विज्ञापन
PSL 2022 Babar Azam vs Virat Kohli Pakistan League Karachi Kings Lost 8 Out of 9 Matches
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम की टीम को आखिरकार जीत मिल चुकी है। कराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स को 22 रन से हराया। पीएसएल 2022 में यह बाबर आजम की टीम की पहली जीत थी। इससे पहले यह टीम लगातार आठ मैच हार चुकी है। बाबर आजम की तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है। दोनों बल्लेबाजों के खेलने का तरीका और शुरुआती रिकॉर्ड भी काफी मिलते जुलते हैं। अब कप्तान के रूप में भी दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड एक जैसा है। 
विज्ञापन


विराट कोहली भी भारत के कप्तान के रूप में सफल रहे थे और उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है, लेकिन आईपीएल में वो अब तक आरसीबी की टीम को ट्रॉफी नहीं जिता पाए हैं। वहीं बाबर ने भी पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पीएसएल में उनकी टीम जीत के लिए तरस रही है। 
विज्ञापन


नौ मैचों में कराची किंग्स की पहली जीत
पीएसएल 2022 में बाबर आजम की कप्तानी वाली कराची किंग्स की टीम अब तक सिर्फ एक मैच जीत पाई है। शुरुआती आठ मैच हारने के बाद नौवें मैच में कराची ने लाहौर को 22 रन से हराया है। इससे पहले यह टीम मुल्तान, क्वेटा, पेशावर, लाहौर और इस्लामाबाद के खिलाफ हार चुकी है। खास बात यह है कि सिर्फ एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच कराची ने बड़े अंतर से गंवाए हैं। सिर्फ इस्लामाबाद के खिलाफ दूसरे मैच में कराची को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में बेंगलुरू का रिकॉर्ड भी खराब
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की टीम अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि, यह टीम तीन बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन हर बार कोहली की टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन तीनों बार फाइनल मैच हार गई। इसके यह टीम चार बार प्लेऑफ में पहुंचकर टूर्नामेंट से बाहर हुई है। कुल मिलाकर आईपीएल के 14 सीजन में यह टीम सात बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन नॉकआउट मैच में हार कर बाहर हुई है। 

भारत के कप्तान के रूप में विराट का रिकॉर्ड शानदार
विराट ने 95 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है और 65 में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। वहीं 27 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 70.43 फीसदी मैच जीते हैं। टी-20 में विराट ने 50 मैचों में भारत की कप्तानी की। इसमें से 30 मैच भारत जीता है, जबकि 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों टाई मैच भी भारत ने सुपरओवर में जीते थे। हालांकि, कप्तान के रूप में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाए।

विराट ने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं और भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। वो पहले एशियाई कप्तान भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। 


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाबर का रिकॉर्ड भी बेहतरीन
पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए बाबर आजम का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 40 में से 26 मैच पाकिस्तान को जिताए हैं। वहीं नौ में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पांच मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं टेस्ट में बाबर ने आठ मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है और सात में अपनी टीम को जीत दिलाई है। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के रूप में वो सिर्फ एक मैच हारे हैं। वनडे में पाकिस्तान बाबर की कप्तानी में नौ में से चार मैच जीता है और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed