फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   provisional ban on South African pacer Kagiso Rabada has been lifted he will available for Gujarat Titans IPL

Kagiso Rabada: गुजरात के लिए आई राहत की खबर, कगिसो रबाडा को खेलने की मिली मंजूरी; जल्द कर सकते हैं वापसी

Mon, 05 May 2025 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 05 May 2025 06:40 PM IST
सार

रबाडा पर प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करने के लिए अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम पूरा करने के बाद अब रबाडा को गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध होने की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
provisional ban on South African pacer Kagiso Rabada has been lifted he will available for Gujarat Titans IPL
कगिसो रबाडा - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 में अपने अगले मुकाबले से पहले राहत की खबर मिली है। उसके अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को खेलने की मंजूरी मिल गई है। रबाडा पर प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करने के लिए अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम पूरा करने के बाद अब रबाडा को गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध होने की मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले स्वदेश लौटे थे रबाडा 
रबाडा कुछ दिनों पहले निजी कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गए थे। तेज गेंदबाज ने मौजूदा सत्र में गुजरात के लिए पहले दो मैच खेले। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 41 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इसके बाद मुंबई के खिलाफ उन्होंने 42 रन खर्च किए और महज एक ही विकेट हासिल किया। बाद में पता चला था कि उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रबाडा का निलंबन पूरा हुआ 
दक्षिण अफ्रीका ड्रगरहित खेल संस्थान के एक बयान के अनुसार रबाडा अब मैदान पर उतर सकते हैं। रबाडा निलंबन पूरा करके गुजरात टीम से जुड़ चुके हैं। गुजरात का सामना मंगलवार को मुंबई इंडियंस से होगा। रबाडा को जनवरी में एसए20 के दौरान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया, रबाडा प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए थे और उन्हें एक अप्रैल 2025 को इसके बारे में सूचित कर दिया गया था। उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया और वह तुरंत भारत से दक्षिण अफ्रीका लौट आए। दक्षिण अफ्रीका डोपिंग निरोधक नियमों के अनुसार खिलाड़ी को ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम पूरा करने की पेशकश की गई थी। उपचार कार्यक्रम के दो सत्र रबाडा ने संतोषजनक ढंग से पूरे किएजिससे उन पर लगा निलंबन हटाया गया। वह एक महीने निलंबन झेल चुके हैं और अब खेल में लौट सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: IPL 2025: बिना खेले आईपीएल से बाहर हुआ चेन्नई का ये विकेटकीपर बल्लेबाज, सुपरकिंग्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान    
विज्ञापन

कोकीन, हेरोइन , एमडीएमए और गांजा उन पदार्थों में से है जिनके लिए रबाडा पर निलंबन लगाया गया था। इसके लिए अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लगाया जाता है, लेकिन खिलाड़ी अगर साबित कर दे कि यह स्पर्धा से बाहर हुआ है और प्रदर्शन में सुधार के लिए नहीं है तो प्रतिबंध घटाकर तीन महीने का किया जा सकता है। वह उपचार कार्यक्रम में भाग लेने को राजी हो जाए तो इसे घटाकर एक महीने का किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed