फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: CSK Vansh Bedi ruled out of IPL without playing team announced replacement as Urvil patel

IPL 2025: बिना खेले आईपीएल से बाहर हुआ चेन्नई का ये विकेटकीपर बल्लेबाज, सुपरकिंग्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान

Mon, 05 May 2025 05:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 May 2025 05:50 PM IST
सार

चेन्नई ने चोट के बाहर हुए वंश बेदी की जगह उर्विल पटेल को टीम का हिस्सा बनाया है। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़ कर सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन
IPL 2025: CSK Vansh Bedi ruled out of IPL without playing team announced replacement as Urvil patel
वंश बेदी-उर्विल पटेल - फोटो : CSK-X

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी एक भी मैच खेले बगैर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके टखने में चोट लगी है। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने उर्विल पटेल को शामिल किया है। बता दें कि, 22 वर्षीय वंश ने अब तक चेन्नई के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

28 गेंदों में शतक जड़ चुके उर्विल
चेन्नई ने चोट के बाहर हुए वंश बेदी की जगह उर्विल पटेल को टीम का हिस्सा बनाया है। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़ कर सुर्खियां बटोरी थीं। यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी20 शतक है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 47 टी20 मैचों में 1162 रन बनाए हैं। वह इससे पहले 2023 सत्र में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई
चेन्नई ने उर्विल पटेल को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर टीम में शामिल किया है। बात करें सीएसके के मौजूदा हालात की तो 11 मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। टीम को अपने बचे हुए मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का सामना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed