{"_id":"5c5f07e9bdec22578f2a952e","slug":"priyank-panchal-ks-bharat-wrest-control-for-india-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचाल-भरत के दम पर भारत ए मजबूत, इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी 540\/6 पर घोषित ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंचाल-भरत के दम पर भारत ए मजबूत, इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी 540/6 पर घोषित
Sat, 09 Feb 2019 11:09 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
प्रियांक पंचाल
प्रियांक पंचाल (206) के दोहरे शतक के बाद विकेटकीपर कोना भरत (139 गेंद में 142 रन) की तेज तर्रार शतकीय पारी के दम पर भारत ए ने पहले अनाधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड लॉयन्स (ए टीम) के खिलाफ पहली पारी छह विकेट पर 540 रन पर घोषित की। इस चार दिवसीय मैच में इंग्लैंड लायन्स ने पहली पारी में 340 रन बनाये थे जिससे भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 200 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन
भारत ए ने दिन की शुरूआत 219 रन पर एक विकेट से की लेकिन इंग्लैंड की टीम को जल्द ही सफलता मिल गई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब फार्म में रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल कल के स्कोर में एक रन जोड़ कर 89 के स्कोर पर आउट हो गये। उन्होंने पंचाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की। पंचाल ने 313 गेंद की मैराथन पारी में 11 चौके और आठ छक्के लगाए।
विज्ञापन
कप्तान अंकित बावने (एक) और रिकी भुई (16) इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। इसके बाद पंचाल को भरत का साथ मिला और दोनों ने 196 रन की साझेदारी की। भरत ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। जैक चैपल इंग्लैंड लायन्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। इंग्लैंड लायन्स ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन