{"_id":"64d51e92ea8eff7f5708feec","slug":"prithvi-shaw-is-not-worried-about-selection-in-indian-team-opener-batsman-said-enjoying-the-county-cricket-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prithvi Shaw: भारतीय टीम में चयन को लेकर परेशान नहीं पृथ्वी शॉ, दोहरा शतक लगाने के बाद कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Prithvi Shaw: भारतीय टीम में चयन को लेकर परेशान नहीं पृथ्वी शॉ, दोहरा शतक लगाने के बाद कही बड़ी बात
Thu, 10 Aug 2023 10:59 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:59 PM IST
सार
पृथ्वी पिछले दो साल से भारतीय टीम की दौड़ से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक जड़ने के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने माना कि वह इस समय राष्ट्रीय टीम में अपने भविष्य के बारे में नहीं सोच रहे हैं बल्कि वह सिर्फ काउंटी क्रिकेट में अपने खेल का लुत्फ लेना चाहते हैं। पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड के एकदिवसीय कप टूर्नामेंट में समरसेट के खिलाफ बुधवार को 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की।
पृथ्वी ने कहा, ''निश्चित रूप से यहां अनुभव हासिल करने के लिए खेल रहा हूं। मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं कि भारतीय चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं। लेकिन मैं यहां अच्छा समय बिताना चाहता हूं।'' पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेल रहे इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 28 चौके और 11 छक्के लगाए। यह लिस्ट ए में उनका दूसरा दोहरा शतक है। यह उनका इस प्रारूप में कुल नौवां शतक है।
2021 में खेला था पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच
पृथ्वी पिछले दो साल से भारतीय टीम की दौड़ से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। वह आगामी आयरलैंड सीरीज और एशियाई खेलों के लिए दूसरे दर्जे की भारतीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
पृथ्वी ने बनाया रिकॉर्ड
पृथ्वी ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए सोमरसेट के खिलाफ 129 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा दूसरे सबसे तेज दोहरा शतक है। सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है। ईशान ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। वहीं, पृथ्वी के बाद तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 2013 में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 132 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था।
चौथे स्थान पर करणवीर कौशल हैं, जिन्होंने उत्तराखंड के लिए खेलते हुए 2018 में सिक्किम के खिलाफ 132 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। वहीं, पांचवें स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 140 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा था।