फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw double century against Somerset was second fastest List-A double ton by an Indian

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने धवन-सहवाग का यह लिस्ट-ए क्रिकेट रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित को पीछे छोड़ने से एक कदम दूर

Thu, 10 Aug 2023 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Aug 2023 04:20 PM IST
सार

नॉर्थम्पटनशायर के लिए पारी की शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ आखिरी ओवर में लैम्ब की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 129 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया और फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 159.48 का रहा।

विज्ञापन
Prithvi Shaw double century against Somerset was second fastest List-A double ton by an Indian
पृथ्वी ने इंग्लिश काउंटी में दोहरा शतक लगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्टार बैटर पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे कप 2023 में बुधवार को दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए सोमरसेट के खिलाफ 153 गेंदों में 28 चौके और 11 छक्के की मदद से 244 रन की पारी खेली। खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी ने इस पारी से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। पृथ्वी पिछले काफी समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


पिछली बार वह 2021 में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। नॉर्थम्पटनशायर के लिए पारी की शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ आखिरी ओवर में लैम्ब की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 129 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया और फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 159.48 का रहा। इसी के साथ पृथ्वी ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

पृथ्वी ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए सोमरसेट के खिलाफ 129 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा दूसरे सबसे तेज दोहरा शतक है। सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है। ईशान ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। वहीं, पृथ्वी के बाद तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 2013 में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 132 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। चौथे स्थान पर करणवीर कौशल हैं, जिन्होंने उत्तराखंड के लिए खेलते हुए 2018 में सिक्किम के खिलाफ 132 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। वहीं, पांचवें स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 140 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा था।

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय (गेंदों के मामले में)
बल्लेबाज गेंद खिलाफ साल
ईशान किशन 126 बांग्लादेश 2022
पृथ्वी शॉ 129 सोमरसेट 2023
शिखर धवन 132 दक्षिण अफ्रीका-ए 2013
करणवीर कौशल 132 सिक्किम 2018
वीरेंद्र सहवाग 140 वेस्टइंडीज 2011

इतना ही नहीं पृथ्वी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पृथ्वी ने लिस्ट-ए में दो दोहरे शतक लगाए हैं। वहीं, रोहित ने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित ने ये तीनों दोहरे शतक भारत के लिए खेलते हुए लगाए हैं। पृथ्वी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर अली ब्राउन हैं। दोनों ने लिस्ट-ए में दो-दो दोहरे शतक लगाए हैं। पृथ्वी ने नॉर्थम्पटनशायर से पहले मुंबई के लिए खेलते हुए 2021 में पुड्डुचेरी के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था। तब पृथ्वी ने 227 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

23 साल के पृथ्वी ने 153 गेंदों में 244 रन की पारी के दौरान शतक तो 81 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। पृथ्वी की इस पारी की मदद से न नॉर्थम्पटनशायर ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 415 रन का स्कोर बनाया। जवाब में सोमरसेट की टीम 45.1 ओवर में 328 रन पर सिमट गई। नॉर्थम्पटनशायर ने 87 रन से जीत हासिल की। पृथ्वी का यह लिस्ट-ए करियर का नौवां 100 या इससे अधिक का रहा। वहीं, 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल में 165 रन की पारी के बाद पहला शतक रहा। 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई ने ट्रॉफी जीती थी।

Prithvi Shaw slams record-breaking double hundred in 129 balls for  Northamptonshire in England's One-Day Cup | Cricket News - Times of India

पृथ्वी का लिस्ट-ए रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 56 लिस्ट-ए मैचों में 51.67 की औसत से 2687 रन बनाए हैं। काउंटी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर पृथ्वी की जमकर तारीफ हो रही है। पृथ्वी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद कुछ लोगों के कमेंट शेयर किए हैं। 

slbp4l1o
ockofc8
5csgq7g
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed