{"_id":"c6924e0ae436394fa6e5b510c933938d","slug":"preview-mumbai-indians-vs-chennai-super-kings-in-ipl-8-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 8 में पहली जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 8 में पहली जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Apr 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मैच खेले और तीनों में मिली हार। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के आठवें सत्र की इससे खराब शुरुआत नहीं हो सकती थी। ऐसे में जब रोहित शर्मा की सेना टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना करने मैदान पर उतरेगी तो उसके लिए हालात इतने आसान भी नहीं होंगे।
विज्ञापन
मुंबई इंडिंयस को जहां सभी मैचों में हार मिली है, वहीं 2 बार के चैंपियन धोनी के धुरंधरों ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है।
टूर्नामेंट में अभी तक मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीम है, जिसका जीत का खाता नहीं खुला है। हालांकि चेन्नई के खिलाफ मुंबई को घरेलू समर्थन का लाभ मिल सकता है। मुंबई को गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। टीम को पिछले सत्र से भी प्रेरणा मिल सकती है जब मुंबई ने लगातार 5 मैच गंवाने के बाद भी प्लेऑफ में जगह बना ली थी।
विज्ञापन
पहली बार अपने घर से बाहर निकलेगी CSK की टीम
तीनों मैचों में मुंबई की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शुरुआती लाभ की स्थिति गंवा दी और इस क्षेत्र में उसे सुधार करने की जरूरत है। पहले से ही संकट से जूझ रही टीम को ऐरोन फिंच के चोटिल होने से झटका लगा है जो अब बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में लिंडल सिमंस उनकी जगह ले सकते हैं।
खुद रोहित शर्मा को भी बल्लेबाजी विभाग की जिम्मेदारी लेनी होगी, जो अभी तक उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सका है। टीम के लिए हरभजन सिंह ने अभी तक बढ़िया प्रदर्शन किया है और उनसे इस लय को आगे भी कायम रखने की उम्मीद होगी। मुंबई के लिए पिछले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले कीरोन पोलार्ड का फॉर्म में लौटना भी अच्छी खबर है। गेंदबाजी में लसित मलिंगा प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। टीम को जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी भी खल रही है।
वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हर विभाग में बेहद संतुलित है। दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान पर हराने के बाद टीम पहली बार घर से बाहर खेल रही है। हैदराबाद के खिलाफ मैच में कप्तान धोनी ने खुद को प्रमोट कर दिखा दिया कि ऊपरी क्रम पर खेलते हुए वे कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। उस मैच में धोनी ने 29 गेंद पर 53 रन की पारी खेली थी।
चेन्नई ने लंबे समय से अपने मुख्य खिलाड़ियों में बदलाव नहीं किया है। आशीष नेहरा की मौजूदगी से उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत हुआ है। मोहित शर्मा और ईश्वर पांडे भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बल्लेबाजी के क्षेत्र में संघर्ष कर रही मुंबई की टीम को चेन्नई की गेंदबाजी से सतर्क रहने की जरूरत है। स्पिन विभाग की कमान अश्विन के सुरक्षित हाथों में है जो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्रेंडन मैकुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना, कप्तान धोनी, फैफ डु प्लेसिस और रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देते हैं।
संभावित टीम
टीम चेन्नई सुपरकिंग्सः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), आशीष नेहरा, बाबा अपराजित, ब्रेंडन मैककुलम, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन स्मिथ, फाफ डु प्लेसिस, ईश्वर पांडेय, मैट हेनरी, मिथुन मन्हास, मोहित शर्मा, पवन नेगी, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, सैमुअल बद्री, सुरेश रैना, रोनित मोरे, माइक हसी, राहुल शर्मा, काइल एबोट, अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्यूष सिंह, एंड्रयू टाइ और एकलव्य द्विवेदी।
टीम मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), एरोन फिंच, अंबाती रायडू, अभिमन्यु मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कीरोन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, लसित मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, मर्चेंट डी लांगे, पवन सुयाल, श्रेयस गोपाल, लेंडल सिमंस, प्रज्ञान ओझा, मिचेल मैकक्लेनाघन, एंडी ब्लिजार्ड, अक्षय वाखारे, नीतीश राना, सिद्धेश लाड, हार्दिक पांड्या, जगदीशा सुचित, उन्मुक्त चंद और आर विनय कुमार।