फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs south Africa, First Test

कोहली का 'विराट' इम्तिहान आज, मैच शुरू होने में कुछ ही देर

Thu, 05 Nov 2015 08:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Nov 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
Preview: India vs south Africa, First Test

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में एक के बाद एक टी-20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया की नजर टेस्ट सीरीज के जरिए दक्षिण अफ्रीका से बदला लेने पर लगी है। टीम की कमान भी नए कप्तान विराट कोहली के हाथों में है और उनकी कप्तानी में श्रीलंका को पिछली सीरीज में हराकर अपने देश में पहली सीरीज खेलने जा रही है।

विज्ञापन


भारत की यह जीत इस मायने में खास रही कि क्योंकि उसने श्रीलंका की धरती पर 22 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत ने कोहली की कप्तानी में श्रीलंका में सीरीज जीतने का लंबा इंतजार खत्म किया था। अब इस टीम की नई चुनौती अपने देश में अफ्रीकी टीम के खिलाफ 15 साल से कोई सीरीज नहीं गंवाने के रिकॉर्ड को बनाए रखने का है। वह भी तब जब मेहमान टीम ने पिछले 10 सालों से विदेश में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।
विज्ञापन


सारे कयासों के उलट अगर टीम इंडिया शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करती है तो वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। भारत इस समय पांचवें स्थान पर है और जब उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा तो रैंकिंग में काफी बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीरीज में भारत के पास दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका होगा और वह दक्षिण अफ्रीका से केवल एक अंक पीछे रहेगा। यद्यपि इसके लिए मेजबान टीम को चारों टेस्ट मैच जीतने होंगे। इसके विपरीत यदि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के चारों टेस्ट मैच जीतने में सफल रहता है तो उसके 130 अंक हो जाएंगे और भारत के केवल 96 अंक रह जाएंगे।

फिरकी गेंदबाजों के भरोसे होगी टीम इंडिया

Preview: India vs south Africa, First Test

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बृहस्पतिवार से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम प्रबंधन ने तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरने के संकेत दिए हैं। पीसीए के विकेट पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। भारत की 16 सदस्यीय टीम टेस्ट टीम में रवींद्र जडेजा को शामिल किए जाने के बाद भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा के अलावा जडेजा के रूप में एक अच्छा विकल्प है।

मोहाली में पुरानी गेंद से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री की देखरेख में नेट सेशन के दौरान मंगलवार को अश्विन, जडेजा और मिश्रा को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। शास्त्री ने पहले ही कह दिया है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम यदि केवल अश्विन पर ध्यान केंद्रित करेगी तो उसे हमारे दो अन्य स्पिन गेंदबाजों से खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के ऊपर एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध है ऐसे में कप्तान विराट कोहली अपने स्पिन विकल्प को यहां आजमा सकते हैं। नेट सेशन के दौरान तेज गेंदबाज उमेश यादव और वरुण एरोन की गेंदबाजी को भी कोचिंग स्टाफ ने गौर से देखा।

शास्त्री ने कहा, "यह चार और पांच गेंदबाजों की बात नहीं है। हमें एक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण को चुनना होगा जो 20 विकेट झटक सके। जैसे पिछले कुछ सीरीज की बात करें तो वह वहां के हालात और वहां के मौसम के अनुसार टीम को चुनना होता था। श्रीलंका में हमें पांच गेंदबाजों की जरूरत थी क्योंकि वहां बहुत गर्मी थी। अतिरिक्त गेंदबाज की वजह से हम वहां सीरीज जीतने में सफल रहे। हम ट्रैक को देखकर चार या पांच गेंदबाजों का चयन करेंगे। हमने हमेशा जीत के लिए खेला है।"

हर टीमें अपने हिसाब से पिच बनवाती रही हैं: शास्त्री

Preview: India vs south Africa, First Test

भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने ऑफ स्पिन गेंदबाज रविंचंद्रन अश्विन को पूरी तरह से ठीक बताते हुए उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलने के संकेत दिए हैं। अश्विन को कानपुर वनडे मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसकी वजह से उन्हें वनडे सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर बैठना पड़ा था।

शास्त्री ने कहा, "अश्विन बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। भारतीय टीम के इस प्रमुख खिलाड़ी को मंगलवार को पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान पूरे जोश के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा गया। उन्होंने अन्य स्पिन गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी की और नेट सत्र से पहले फुटबॉल भी खेला।"

वानखेड़े पिच विवाद को इतिहास बताते हुए टीम इंडिया के निदेशक रवि शास्त्री ने कहा कि मेजबान टीमें वर्षों से अपने अनुकूल पिचें बनाती आई हैं और इसमें कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है। शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम को दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसमें उम्दा क्रिकेट देखने को मिलेगा। बकौल शास्‍त्री, "मेरा मानना है कि मेजबान टीम को अनुकूल पिचें मिलनी चाहिए। इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है। यह वर्षों से होता आया है और अपने देश में आप इसकी अपेक्षा करते हैं। दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में पिच पहले दिन से ही टर्न नहीं लेती तो यह देखना होगा कि यह पिच कैसी है। मुझे लगता है कि आगामी सीरीज बहुत रोमांचक होगी, शायद पिछले दस साल में सबसे उम्दा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका बेहतरीन फार्म में है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed