फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs Bangladesh in 2nd ODI

वनडे सीरीज को बराबरी लाने के लिए कोहली को चलना ही होगा

Tue, 23 Jun 2015 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
Preview: India vs Bangladesh in 2nd ODI

बारिश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच पूरा नहीं खेला जा सका था। इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में भी बारिश ने कुछ देर के लिए खलल डाली लेकिन प्रशंसकों के लिए राहत की बात रही कि यह मैच पूरा खेला गया जिसमें बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हरा ही दिया।

विज्ञापन


ढाका के मीरपुर का शेरे-बंगाल स्टेडियम बांग्लादेश के लिए हमेशा से लकी रहा है और इसी मैदान पर इस टीम ने भारतीय टीम को दूसरी धुल चटाई है। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भी इसी मैदान पर रविवार को खेला जाना है।
विज्ञापन


सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया इस मैच में जोरदार पलटवार के साथ ही बांग्लादेश के साथ सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी। टीम इंडिया ने आज तक बांग्लादेश से एक भी सीरीज नहीं गवाई है, ऐसे में धोनी की टीम अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखते हुए पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश ने अपना पहला वनडे खेल रहे मुस्ताफिजुर रहमान के 5 विकेटों के कमाल के आगे पहले वनडे में धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 79 रनों से हराया था जो रनों के लिहाज से इस टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। बांग्लादेश के लिए इस मैच में जहां पहले बल्लेबाजों ने फिर गेंदबाजों ने जोरदार खेल दिखाते हुए भारत को बड़ी हार के लिए मजबूर किया था।

कोहली की नाकामी बन रही टीम इंडिया के लिए मुसीबत

Preview: India vs Bangladesh in 2nd ODI

बांग्लादेश के हाथों लगातार दूसरी हार टालने के लिए टीम इंडिया को अपने बल्लेबाजों से काफी आस होगी क्योंकि उसकी मजबूत बल्लेबाजी पिछले मैच में बेदम साबित हो गई थी। टीम के कई बड़े खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

टीम की रन मशीन बन चुके विराट कोहली पहले मैच में महज एक रन बनाकर आउट हो गए ‌थे। पिछले साल जनवरी (2014) से 12 बार ऐसे मौके आएं हैं जब कोहली 20 से कम रन बनाकर आउट हो गए और इस दौरान सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली। जबकि इस दौरान उन्होंने 10 मैचों में 50 से ज्यादा का स्कोर किया तो उसमें टीम को 7 में जीत मिली। यानी टीम इंडिया को मैच में जीत हासिल करने के लिए उसे कोहली के बल्ले से निकले कीमती रन की दरकार होगी।

कोहली की नाकामी के अलावा अन्य बल्लेबाज भी नाकाम रहे। अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और कप्तान धोनी को भी बड़ी पारी खेलनी होगी। टीम इंडिया की ओपन‌िंग जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाते रहे हैं। इस निर्णायक मैच में भी भारत की इस तीसरी सबसे सफल जोड़ी से अच्छी शुरुआत की आस होगी।

साथ में आलराउंडर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को भी नाजुक मोड़ पर बड़ा योगदान देना होगा। भुवनेश्वर कुमार ने अंतिम ओवरों में कुछ देर क्रीज पर रहकर अच्छी बल्लेबाजी की थी जिससे टीम इंडिया 200 का स्कोर पार करने के साथ-साथ 100 रन से ज्‍यादा के बड़े अंतर से हार टालने में सफल रही।

मुकाबले में गेंदबाजों पर भी होगी अहम जिम्मेदारी

Preview: India vs Bangladesh in 2nd ODI

टीम इंडिया की बल्लेबाजों के बाद बारी गेंदबाजों की भी होगी। पिछले मैच में यह विभाग कमजोर रहा था और पहले 15 ओवर में एक भी विकेट नहीं झट‌क सका था जिसका फायदा उठाते हुए तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने 103 रनों की साझेदारी कर डाली। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी रही।

इन दोनों के अलावा शाकिब अल हसन ने भी अपनी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली थी। भारतीय गेंदबाजों को को‌शिश करनी होगी कि वे मेजबान बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलने का मौका न दें। भुवनेश्वर कुमार ने कुछ हद तक कीफायती गेंदबाजी की लेकिन मोहित शर्मा खासे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उमेश यादव के अलावा फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा।

भारतीय पारी के दौरान धोनी के गेंदबाज रहमान को धकियाने के विवाद के बाद दोनों की मैच फीस काट ली गई। पहले हार फिर धकियाने के बाद 75 फीसदी मैच फीस गंवाने से धोनी खासे आक्रामक हो सकते हैं। इस घटना के बाद दोनों टीमों के तनाव दिख सकता है और दोनों ‌ही टीमें एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगी।

बांग्लादेश इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेना चाहेगा जबकि टीम इंडिया की नजर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed