आईसीसी की ऑनलाइन बैठक में टी-20 वर्ल्ड कप 2020 को स्थगित किए जाने के बाद अब आईपीएल के आयोजन को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी है. बीसीसीआई भी अक्तूबर-नवंबर में बहुप्रतिष्ठित लीग के आयोजन को लेकर तैयारियों में जुड़ने लगी है। इसी को लेकर जल्दी ही बोर्ड की बैठक होने की उम्मीद है। इंडियन प्रीमियर लीग की आठ फ्रेंचाइजी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए बड़ी उत्सुकता से बीसीसीआई से मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का इंतजार कर रही हैं और जब इसकी संचालन परिषद कुछ दिन में बैठक करेगी तो यह चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा होगा।
UAE में IPL की तैयारियां शुरू, अब BCCI के सामने ये बड़े सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला: यूएई में आईपीएल आयोजित कराना, इसकी तारीखें, स्थल और मैच
सरकारी विभागों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद बीसीसीआई एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को इसकी सूचना देगा। एक मशहूर फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जहां तक मैं जानता हूं, वे टूर्नामेंट को संक्षिप्त नहीं कर रहे हैं। हमें पुराने प्रारूप के अनुसार सभी 60 मैच देखने को मिलेंगे जिसमें प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी।’
टूर्नामेंट 44 से 48 दिन के बीच चलेगा, लेकिन बीसीसीआई कितने ‘डबल हेडर’ देती है, यह इस पर निर्भर करेगा। मूल कार्यक्रम में केवल पांच डबल हेडर थे जो रविवार को आयोजित होते। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में कुछ और भी हो सकते हैं।
दूसरा: टीमों के लिए एसओपी, जैव सुरक्षित वातावरण और ट्रेनिंग सुविधाएं
यूएई में तीन स्टेडियम उपलब्ध हैं। पता चला है कि बीसीसीआई टीमों की ट्रेनिंग के लिए आईसीसी अकादमी का मैदान किराये पर लेगा, जिसमें 38 टर्फ पिचें, छह इंडोर पिचों के अलावा बड़ा आउटडोर कंडिशनिंग क्षेत्र है जिसमें फिजियोथेरेपी और मेडिसिन सेंटर मौजूद हैं।
तीसरा: प्रसारण का मुद्दा
टूर्नामेंट की अवधि को लेकर भी चर्चा होगी जो स्टार स्पोर्ट्स का अहम टूर्नामेंट है जिसके लिए उन्होंने 16,347 करोड़ रुपये दिए हैं। रात के मैचों की टाइमिंग पर चर्चा की उम्मीद है कि इन्हें पहले की तरह भारतीय समयानुसार रात आठ बजे कराया जाए (शाम साढ़े छह बजे दुबई का समय) या फिर आधा घंटा बढ़ा दिया जाए। अगर टूर्नामेंट 26 से 29 सितंबर के बीच शुरू होकर 14 नवंबर (दिवाली) तक चलता है तो डबल हेडर मुकाबले सात से ज्यादा नहीं हो सकते जो प्रसारकों के लिए अच्छी खबर होगी।