{"_id":"5f19cddff1c6415b037e0610","slug":"as-per-bcci-sources-ipl-may-starts-from-19-september-and-final-will-played-on-8-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"... तो इस तारीख से शुरू हो सकता है IPL, नवंबर में फाइनल होने की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
... तो इस तारीख से शुरू हो सकता है IPL, नवंबर में फाइनल होने की उम्मीद
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 24 Jul 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल के आयोजन को लेकर चल रहे अनिश्चितताओं के बदल अब छटने लगे हैं। आईसीसी द्वारा इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने के बाद अब आईपीएल के लिए दरवाजे खुल गए हैं। हालांकि इसका भारत में आयोजन होना मुश्किल ही है और ऐसे में इसे यूएई में करवाने की कोशिश है। वहीं अब तारीख को लेकर भी माथापच्ची शुरू हो चुकी है।
2 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो सकता है और इसका फाइनल मुकाबला आठ नवंबर को होने की संभावना है। आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी। पता चला है कि बीसीसीआई ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है।
3 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर को शुरू होगा और फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा। इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा।’ ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा। इसमें देरी से परेशानी हो सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा। सात सप्ताह तक टूर्नामेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिके रह सकते हैं।’ प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिए एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी। इससे उन्हें तैयारी के लिए चार सप्ताह का समय मिल जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।