फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pragyan ojha kicked stump video goes viral

VIDEO: प्रज्ञान ओझा ने मैदान में किया कुछ ऐसा, जिससे शर्मसार हो गया ये जेंटलमैन गेम

Fri, 29 Dec 2017 10:52 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
pragyan ojha kicked stump video goes viral
प्रज्ञान ओझा - फोटो : Twitter
खेल जगत में क्रिकेट को जेंटलमैन का गेम कहा जाता है।  लेकिन कई बार मैदान पर खिलाड़ी अपनी खुशी और गुस्से दोनों पर काबू नहीं रख पाते हैं और इस खेल को बदनाम कर देते हैं। ऐसा ही कुछ किया है टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने। 
विज्ञापन


आमतौर पर मैदान पर शांत दिखाई देने वाले ओझा अपने बॉल पर छक्का खाने के बाद इतने क्रोधित हुए कि स्टंप को ही लात मारकर गिरा दी। 

ये भी पढ़ेंः क्षेत्ररक्षण के दौरान प्रज्ञान ओझा के सिर पर लगी चोट, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हालांकि इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि आखिरकार यह मैच कब का है और किसके बीच खेला जा रहा है, लेकिन वीडियो को देखकर यह साफ हो रहा है कि इस मैच में आखिरी बॉल पर दूसरी टीम को जीतने के लिए 6 रन चाहिए हैं और बल्लेबाज ओझा की बॉल पर छक्का मारने में कामयाब रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओझा ने टीम इंडिया के लिए अब तक 24 टेस्ट खेले हैं और 113 विकेट झटकने में कामयाब रहे हैं। ओझा का बेस्ट प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ है। ओझा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 47 रन देकर 6 विकेट झटके थे। ओझा के नाम 107 प्रथम श्रेणी में 423 विकेट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed