{"_id":"5d0b95148ebc3e7f711030ff","slug":"pm-modi-to-shikhar-dhawan-i-hope-you-recover-at-the-earliest-no-doubt-the-pitch-will-miss-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने की धवन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, बोले- मैदान पर आपकी कमी खलेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीएम मोदी ने की धवन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, बोले- मैदान पर आपकी कमी खलेगी
Thu, 20 Jun 2019 07:47 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 20 Jun 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और धवन
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हुए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटने की कामना की है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर आपकी कमी खलेगी लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटेंगे और देश की जीत में योगदान देंगे।'
विज्ञापन
Dear @SDhawan25, no doubt the pitch will miss you but I hope you recover at the earliest so that you can once again be back on the field and contribute to more wins for the nation. https://t.co/SNFccgeXAo
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि धवन अंगूठे में फ्रेक्चर से उबर नहीं पाने के कारण इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। पहले उम्मीद की जा रही थी कि वह दो तीन मैच के बाद टीम में लौट सकेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उनकी जगह ऋषभ पंत को भारतीय टीम में जगह दी गई है।