फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Modi and cricket legends laud Team India as Twitter explodes after their historical win in Australia

भारत की जीत से पीएम मोदी भी गदगद, विराट ने भी जताई खुशी, लगा बधाइयों का तांता

Tue, 19 Jan 2021 02:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 19 Jan 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and cricket legends laud Team India as Twitter explodes after their historical win in Australia
पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को एतिहासिक जीत की बधाई - फोटो : social media

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 2-1 से पटखनी देकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा कर लिया है। भारत की इस जीत के बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में सफलता पर खुश हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर बहुत खुश हैं। उनकी ऊर्जा और जुनून पूरे खेल के दौरान दिखाई दे रहा था। उनका दृढ़ इरादा, उल्लेखनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प भी नजर आया। टीम को बधाई! आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

 

विराट कोहली
टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली ने भी इस जीत पर बधाई दी। उन्होने ट्वीट कर कहा, 'एडिलेड के बाद जो उनकी टीम को कमजोर समझ रहे थे उनके मुंह पर ये करारा जवाब है। 
सौरव गांगुली
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस ऐतिहासिक जीत पर कहा कि यह उल्लेखनीय जीत है। ऑस्ट्रेलिया में जाकर इस तरह से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
 

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'हर बार जब हमारे हौसले को ठेस पहुंची, हमने संघर्ष किया टक्कर दी। हमने निडर लेकिन बेपरवाही से नहीं, क्रिकेट खेलने का आत्मविश्वास दिखाया। चोटों और अनिश्चितताओं का जज्बे और आत्मविश्वास के साथ सामना किया। यह सबसे बड़ी श्रृंखला जीत में से एक है। भारत को बधाई।


अनिल कुंबले
पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा, 'जज्बा और कौशल के शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। एक अद्भुत टेस्ट श्रृंखला कर सही परिणाम ।उम्मीद है कि इससे टेस्ट मैच को चार दिन की करने की चर्चा का थोड़ी देर के लिए अंत होगा।'


केविन पीटरसन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी भारतीय टीम को इस शानदार जीत की बधाई दी है।



 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed