फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Piyush Chawla is most Consistent bowler in IPL history bowled only two no balls in Career

IPL: सबसे अनुशासित गेंदबाज हैं पीयूष, 16 साल में डालीं दो नो बॉल, अश्विन सबसे ज्यादा गेंद फेकने वाले गेंदबाज

Sat, 20 May 2023 05:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 May 2023 05:12 PM IST
सार

आईपीएल में सबसे ज्यादा अनुशासित गेंदबाजों के आंकड़ों को जोड़ें तो नौ गेंदबाजों ने मिलकर 31 हजार 509 गेंदें की हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 67 ही नो बॉल रही हैं। इन नौ गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार ड्वेन ब्रावो तेज गेंदबाज हैं, जबकि बाकी सभी स्पिन गेंदबाज हैं। 
 

विज्ञापन
Piyush Chawla is most Consistent bowler in IPL history bowled only two no balls in Career
पीयूष चावला - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

नो बॉल को लेकर आईपीएल के इस सत्र में टीमों के परिणामों पर असर पड़ा है। इस टी-20 लीग में नौ ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने आईपीएल में 3000 से अधिक गेंदें फेंकी हैं, लेकिन नोबॉल के मामले में बेहद अनुशासित रहे हैं। पीयूष चावला ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने लीग में 178 मैचों में 3532 गेंदें डालकर केवल दो नो बॉल ही फेंकी हैं। उनके अलावा अश्विन, सुनील नारायण, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, युजवेंद्र चहल, ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा भी नो बॉल के मामले में अनुशासित रहे हैं। इन नौ गेंदबाजों ने कुल 31 हजार 509 गेंदें आईपीएल में फेंकी हैं और इस दौरान सभी ने मिलकर सिर्फ 67 नो बॉल ही डाली हैं। इनमें ब्रावो और भुवनेश्वर मध्यमगति के गेंदबाज हैं, जबकि अन्य स्पिन गेंदबाज हैं। आंकड़े शुक्रवार को पंजाब-राजस्थान मैच से पहले के हैं।
विज्ञापन


अश्विन की सबसे ज्यादा गेंदें 
ऑफ स्पिनर अश्विन ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 4194 गेंदें फेंकी हैं और इसके लिए उन्होंने 196 मैच खेले हैं। उन्होंने सिर्फ चार नो बॉल फेंकी हैं। इन खिलाड़ियों में स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने 222 मैच खेलते हुए 3475 गेंदें फेंकी हैं और इस दौरान चार नो बॉल ही डाली हैं।
विज्ञापन


धोनी ने चेताया था 
नो बॉल से परेशान होकर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों को बोला था कि या तो वे नो बॉल डालना कम करें वरना दूसरे कप्तान के अंतर्गत खेलने के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 से अधिक गेंद फेंककर कम नोबॉल डालने वाले गेंदबाज
गेंदबाज मैच गेंद फेंकी नोबॉल
पीयूष चावला 178 3532 2
रविचंद्रन अश्विन 196 4194 4
सुनील नारायण 161 3721 4
रविंद्र जडेजा 222 3475 4
हरभजन सिंह 163 3416 4
युजवेन्द्र चहल 145 3149 8
ड्वेन ब्रावो 160 3119 9
भुवनेश्वर कुमार 160 3544 11
अमित मिश्रा 161 3359 21
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed