फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   penalties on ishant sharma and kamran akmal

ईशांत शर्मा और अकमल पर लगा जुर्माना

Wed, 26 Dec 2012 09:53 PM IST
दुबई/एजेंसी
दुबई/एजेंसी Updated Wed, 26 Dec 2012 09:53 PM IST
विज्ञापन
penalties on ishant sharma and kamran akmal
पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को बंगलूरू में हुए ट्वंटी-20 मैच के दौरान आपसी बहस के कारण आईसीसी ने भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा और पाकिस्तान के कामरान अकमल पर जुर्माना लगाया है। दोनों के बीच पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर के दौरान जोरदार बहस हो गई थी।
विज्ञापन


आईसीसी ने कामरान पर आचार संहिता 2.1.8 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना किया है जबकि इशांत पर 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया है। मैच फुटेज देखने के बाद मैच रेफरी रोशन महानामा के साथ चारो अंपायरों ने पाया कि विवाद की शुरुआत इशांत ने की थी, इसलिए इशांत पर 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि धोनी और पाक के कप्तान मोहम्मद हफीज ने इस तकरार को मामूली बहस बताकर ज्यादा तूल नहीं दिया। धोनी ने कहा, ‘दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ गलतफहमी की वजह से यह विवाद हुआ।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed