{"_id":"5f2428116dba4956765d718a","slug":"pcb-warns-defaulting-pakistan-super-league-franchises-for-failing-to-meet-financial-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान क्रिकेट में फिर उथल-पुथल, आपस में ही भिड़ रहे संगठन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर उथल-पुथल, आपस में ही भिड़ रहे संगठन
Fri, 31 Jul 2020 07:47 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इसकी फ्रेंचाइजी के बीच रिश्तों में खटास आ गई है क्योंकि तीन टीमें बोर्ड के साथ वित्तीय और प्रायोजन संबंधित प्रतिबद्धताएं पूरी करने में असफल रहीं।
विज्ञापन
लीग में छह फ्रेंचाइजी के मालिकों ने पीसीबी को कड़े शब्दों में ईमेल भेजा है और ऐसा पीएसएल की 28 जुलाई को निर्धारित संचालन परिषद बैठक के रद्द करने के बाद हुआ क्योंकि बोर्ड अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी छुट्टियां मनाने ब्रिटेन रवाना हो गए, लेकिन समाधान निकालने के बजाय पीएसएल के परियोजना कार्यकारी शोएब नावेद ने अपने जवाब में कहा कि भविष्य में ये तीन फ्रेंचाइजी संचालन परिषद या किसी अन्य चर्चा का हिस्सा नहीं होंगी, जब तक वे अपना बकाया नहीं दे देतीं।
विज्ञापन
बोर्ड में एक विश्वस्त सूत्र ने कहा, 'शोएब नावेद ने स्पष्ट किया कि बोर्ड ने फैसला किया कि जिन फ्रेंचाइजी ने बोर्ड के साथ अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है, उन्हें ऐसा नहीं करने वाली फ्रेंचाइजी टीमों की वजह से इसका खामियाजा क्यों भुगतना पड़े।'
विज्ञापन