{"_id":"66855dc4970c8045a30d2174","slug":"pcb-there-will-be-no-change-in-pakistan-team-after-shameful-performance-in-t20-world-cup-says-report-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCB: टी20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी नहीं होगा पाकिस्तान टीम में बदलाव? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: टी20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी नहीं होगा पाकिस्तान टीम में बदलाव? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Wed, 03 Jul 2024 08:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 03 Jul 2024 08:28 PM IST
सार
शनिवार को पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सीनियर टीम के मैनेजर वहाब रियाज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC/PCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान की टीम में बदलाव की संभावना कम है। शनिवार को पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सीनियर टीम के मैनेजर वहाब रियाज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केवल दिखावटी बदलाव किए जाएंगे और खिलाड़ियों का वही समूह खेलता रहेगा।
सीनियर खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच हो सकता है टकराव!
पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ियों से टकराव के चलते बोर्ड टीम में बदलाव करने से कतरा रहा है। सूत्र ने कहा, "कर्स्टन और रियाज की रिपोर्ट गवर्निंग बोर्ड और चेयरमैन नकवी को अगला कदम तय करने में मदद करेगी, लेकिन सभी संकेत यही हैं कि नकवी वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ टकराव नहीं चाहते हैं और उन्हें टीम में बड़े बदलाव न करने की सलाह भी दी गई है।"
पाकिस्तानी टीम में बड़े बदलाव होंगे या नहीं?
यह पूछे जाने पर कि क्या टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में बरकरार रखा जाएगा, एक अन्य सूत्र ने कहा कि कुछ पूर्व टेस्ट कप्तानों सहित एक समूह है जो बाबर की जगह शाहीन अफरीदी को कप्तान के तौर पर देखना चाहता है, लेकिन अगर बदलाव होते हैं तो कप्तानी के लिए प्रमुख उम्मीदवार शान मसूद और मोहम्मद रिजवान होंगे। उन्होंने कहा, "आप कॉस्मेटिक बदलाव देख सकते हैं, जैसे चयन समिति में बदलाव, और क्षति नियंत्रण में मदद करने के लिए घरेलू क्रिकेट को पुनर्गठित करने की वही पुरानी कहानी। लेकिन वरिष्ठ खिलाड़ी मजबूत बने हुए हैं।"