फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB refuses to play ODI Series in Sri lanka after CSL showed interest in hosting Asia Cup 2023

PAK vs SL: भारत से पार नहीं पा सका तो श्रीलंका को आंख दिखा रहा पाकिस्तान, वनडे सीरीज खेलने से मना किया

Sat, 03 Jun 2023 02:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 02:25 PM IST
सार

एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को वहां नहीं भेजना चाहता। यही वजह कि एशिया कप का आयोजन किसी दूसरे देश में हो सकता है। 

विज्ञापन
PCB refuses to play ODI Series in Sri lanka after CSL showed interest in hosting Asia Cup 2023
जय शाह (बाएं) और नजम सेठी (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 की मेजबानी का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से इस टूर्नामेंट की मेजबानी छिनना तय है और इससे पीसीबी बौखलाया हुआ है। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलने का ऑफर ठुकरा दिया है। अब तक दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के संबंध काफी अच्छे थे और पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी करने में श्रीलंका का अहम योगदान है। 
विज्ञापन


एशिया कप 2023 की मेजबानी पहले पाकिस्तान के पास थी, लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां अपनी टीम भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीसीबी ने इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए हाइब्रिड मॉडल पेश किया। इसके तहत टूर्नामेंट के सभी मैच पाकिस्तान में होने थे, लेकिन भारतीय टीम दुबई में अपने मैच खेलती। अगर भारत फाइनल में पहुंचता तो फाइनल मैच भी दुबई में होना था। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल के बाकी सदस्यों ने इस मॉडल को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि इससे आयोजन में आने वाली लागत बढ़ जाएगी और सभी देशों के हिस्से में आने वाला मुनाफा कम होगा।
विज्ञापन


पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल के अस्वीकार होने के बाद यह तय हो गया कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान या भारत के अलावा किसी तटस्थ स्थान पर होगा। जहां दोनों देशों को खेलने में परेशानी न हो। श्रींलका और बांग्लादेश इसके लिए सबसे सटीक विकल्प हैं। इसी वजह से श्रीलंका ने एशिया कप की मेजबानी में रुचि दिखाई और सभी के सामने टूर्नामेंट की मेजबानी करने की पेशकश की। इसी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया और वहां वनडे सीरीज खेलने का ऑफर भी ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र के तहत इस साल जुलाई में दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। श्रीलंका ने इसके साथ ही वनडे सीरीज खेलने का प्रस्ताव भी पीसीबी के सामने रखा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने शुरू में कहा था कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेगा लेकिन अब उसने इसे नामंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed