फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB reacted after Captain Babar Azam brings brother to net practice, viral video causes stir

PCB Slammed Babar Azam: भाई के चक्कर में बुरे फंसे बाबर आजम, इस गलती पर पीसीबी ने दी हिदायत, समझाए नियम

Fri, 20 May 2022 05:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 May 2022 05:54 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपने भाई की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के तीनों प्रारूप के राष्ट्रीय टीम के कप्तान बाबर अपने छोटे भाई सफीर आजम को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास के लिए लेकर पहुंच गए। वहां उनके भाई ने नेट प्रैक्टिस की और काफी समय तक बल्लेबाजी की। 
 

विज्ञापन
PCB reacted after Captain Babar Azam brings brother to net practice, viral video causes stir
बाबर आजम और उनका भाई - फोटो : twitter@safeerazam10

विस्तार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपने भाई की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के तीनों प्रारूप के राष्ट्रीय टीम के कप्तान बाबर अपने छोटे भाई सफीर आजम को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास के लिए लेकर पहुंच गए। वहां उनके भाई ने नेट प्रैक्टिस की और काफी समय तक बल्लेबाजी की। 

विज्ञापन


सफीर ने इसके बाद नेट प्रैक्टिस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें बाबर आजम भी खड़े नजर आए। इस वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी सफीर को गेंदबाजी करते नजर आ रहे थे। वीडियो शेयर होने के बाद लोगों ने इसपर आपत्ति जताई, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बाबर को अपनी नीतियों की याद दिलाई। 
विज्ञापन


पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इस संबंध में कहा, "बाबर तीन-चार दिन पहले अपने भाई के साथ केंद्र में आए थे। यह अनुकूलन शिविर के शुरू होने से पहले की बात है। उनके भाई ने बाद में नेट पर अभ्यास भी किया जिसे बोर्ड के संज्ञान में लाया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी को अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को अभ्यास के लिए एचपीसी में लाने की अनुमति नहीं है इसलिए बाबर को विनम्रतापूर्वक उनकी गलती के बारे में बताया गया और कहा गया कि इसे फिर से न दोहराएं। सूत्र ने कहा, "वह हमारी राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं और उन्हें विनम्रता से स्थिति के बारे में याद दिलाया गया जिस पर वह सहमत थे।"

क्या है पीसीबी की नीतियां?
पीसीबी के उच्च प्रदर्शन केंद्र (हाई परफोरमेन्स सेंटर, एचपीसी) से जुड़ी नीतियों में साफ कहा गया है कि यहां सिर्फ पाकिस्तान के खिलाड़ी, प्रथम श्रेणी या जूनियर क्रिकेटर ही अधिकारियों की अनुमति से सुविधाओं और कर्मचारियों का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed