फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB President Rameez Raja on India Pakistan cricket relationship said we need to build a cordial relationship with BCCI

बयान: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर बोले पीसीबी मुखिया रमीज राजा, कहां- हमें बीसीसीआई से बेहतर संबंध बनाने की जरूरत

Tue, 19 Oct 2021 03:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 19 Oct 2021 03:06 PM IST
सार

पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत और पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों पर बयान दिया है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध सुधारने के लिए हमें बीसीसीआई के साथ मधुर संबंध बनाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
PCB President Rameez Raja on India Pakistan cricket relationship said we need to build a cordial relationship with BCCI
पीसीबी प्रमुख रमीज राजा - फोटो : twitter@TheRealPCBMedia

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि क्रिकेट संबंधों को बहाल करने के लिए दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड को मिलकर काम करना होगा। पीसीबी अध्यक्ष के मुताबिक, दोनों देशों के बीच फिर से क्रिकेट शुरू करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई के साथ रिश्ते मजबूत करने होंगे। रमीज राजा के मुताबिक, दोनों देशों के बीच क्रिकेट शुरू करने के लिए राजनीति को दूर रखना होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन नहीं किया गया है। राजनीतिक संबंधों में दरार के चलते दोनों देश आईसीसी इवेंट्स और एशिया कप में ही एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलते हैं। 

विज्ञापन

राजनीति को खेल से रखें दूर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से बातचीत के दौरान रमीज राजा ने कहा, एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के दौरान उन्होंने अलग से बीसीसीआई के आला अधिकारियों सौरव गांगुली और जय शाह से बातचीत हुई थी। उनके मुताबिक, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को बहाल करने के लिए काफी काम किया जाना बाकी है। रमीज राजा के मुताबिक, दोनों देशों को एक प्लेटफॉर्म पर आना होगा और एक दूसरे पर यकीन करना होगा, इसके बाद हम देखेंगे कि यह मामला कहां तक जाता है। पीसीबी प्रमुख के मुताबिक, हमारे बीच काफी बेहतर बात हुई है, एसीसी बैठक के अलावा में बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली और सचिव जय शाह से अलग मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बेहतर संबंध बनाने के लिए राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में खेला जाएगा 2023 एशिया कप

एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के दौरान इस बात पर फैसला लिया गया कि साल 2023 में खेले जाने वाले एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। यह 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। रमीज राजा के मुताबिक, एशिया कप का आयोजन 2023 में खेले जाने वाले विश्व कप से पहले सितंबर में होगा। वैसे, एशिया कप का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इसे टाल दिया गया। रमीज राजा ने यह भी कहा कि अगर दोनों देशों के बीच मौजूदा समय की तरह तनाव रहा तो एशिया कप साल 2018 की तरह यूएई में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed