{"_id":"63e27819274b9a33cf0c2fe4","slug":"pcb-pakistan-cricket-board-bans-asif-afridi-under-anti-corruption-code-2023-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफरीदी पर दो साल का बैन लगाया, भ्रष्टाचार रोधी संहिता का दो बार किया उल्लंघन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफरीदी पर दो साल का बैन लगाया, भ्रष्टाचार रोधी संहिता का दो बार किया उल्लंघन
Tue, 07 Feb 2023 09:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:41 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग प्रतिबंधों का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें पूर्व कप्तान सलीम मलिक और तेज गेंदबाज अता-उर-रहमान पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
आसिफ अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बोर्ड के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के दो उल्लंघनों के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद मंगलवार को ऑलराउंडर आसिफ अफरीदी को सभी प्रकार के क्रिकेट से दो साल की अवधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया। पीसीबी ने एक बयान में कहा- अफरीदी को अयोग्यता की दो साल की अवधि सौंपी गई है, जबकि उन पर दूसरे खंड के उल्लंघन के लिए छह महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
नेशनल टी20 टूर्नामेंट के दौरान "भ्रष्ट आचरण में शामिल होने" के अप्रोच की रिपोर्ट करने में विफल रहने पर अफरीदी को पिछले साल सितंबर में निलंबित कर दिया गया था। फैसले की घोषणा करते हुए पीसीबी ने कहा कि उसने अफरीदी के अनुरोध पर उनके मामले पर दयापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अनजाने में कोड का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
36 वर्षीय आसिफ अफरीदी पिछले साल सीमित ओवरों के मैचों में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाले स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन उनमें से किसी मैच में खेले नहीं थे। पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग प्रतिबंधों का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें पूर्व कप्तान सलीम मलिक और तेज गेंदबाज अता-उर-रहमान पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। इनके अलावा वसीम अकरम और वकार यूनिस समेत छह शीर्ष क्रिकेटरों पर वर्ष 2000 में जुर्माना लगाया गया था।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ को 2010 में इंग्लैंड में स्पॉट फिक्सिंग मामले में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। दो साल बाद लेग स्पिनर दानिश कनेरिया पर इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। हाल के दिनों में, उमर अकमल, शारजील खान, खालिद लतीफ, शाहजेब हसन, मोहम्मद नवाज और मोहम्मद इरफान को भी विभिन्न स्पॉट फिक्सिंग मामलों में प्रतिबंधित कर दिया गया था।