फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB denies negligence rumors of Pakistani players in Asia XI vs World XI match

PCB ने बांग्लादेश टी-20 के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों की उपेक्षा की खबरों का खंडन किया

Fri, 27 Dec 2019 08:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Dec 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
PCB denies negligence rumors of Pakistani players in Asia XI vs World XI match
पीसीबी-बीसीबी - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों का खंडन किया है कि अगले साल एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच होने वाले टी-20 मैचों के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों की उपेक्षा की जा रही है। पीसीबी ने कहा कि उसके खिलाड़ियों को बीसीबी से न्यौता मिला है, लेकिन पाकिस्तान प्रीमियर लीग से तारीखों के टकराव के कारण वे उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


एशियाई एकादश और विश्व एकादश के बीच 18 और 21 मार्च को दो टी-20 मैच खेले जाने हैं जो बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी वर्ष के समारोहों का हिस्सा होंगे। पीसीबी प्रवक्ता ने कहा, ‘इन मैचों को लेकर कुछ गलतफहमी है। हमारे खिलाड़ियों को न्यौता मिला है लेकिन चूंकि ये मैच पाकिस्तान प्रीमियर लीग के दौरान हो रहे हैं तो हमारे खिलाड़ी नहीं खेल सकेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इसलिए एशियाई एकादश में नहीं है क्योंकि वे भारतीय खिलाड़ियों के साथ नहीं खेलना चाहते या भारतीय बोर्ड की उन्हें बाहर करने में भूमिका है। अधिकारी ने कहा, ‘हमें जून में एशियाई क्रिकेट परिषद ने एशियाई एकादश के लिए खिलाड़ियों को नामित करने के लिए बुलाया था। हमने एसीसी और बीसीबी से तारीखों में बदलाव करने का अनुरोध किया ताकि हमारे खिलाड़ी खेल सकें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि ऐसा नहीं हो सका और यही वजह है कि उनके क्रिकेटर इसमें भाग नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मामले को अलग मोड़ दिया जा रहा है ताकि पाकिस्तान क्रिकेट की नकारात्मक छवि बनाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed